भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है।

भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है।

समुद्रगुप्त(335–3375 ई०) गुप्त वंश का प्रथम महान शासक था (शासक के क्रम में चतुर्थ)। जिसकी उपलब्धियां हरिषेण द्वारा रचित प्रयाग प्रशस्ति अभिलेख से प्राप्त होती है। यह चन्द्रगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी था।. जो 335 ई. में राजगद्दी पर बैठा | इसने आर्यावर्त के 9 शासकों और दक्षिणावर्त के 12 शासकों को पराजित किया।
समुद्रगुप्त की विजयो के आधार पर ही इतिहासकार स्मिथ ने इसे ‘ भारत का नेपोलियन ’ नाम से पुकारा।

✓ समुद्रगुप्त द्वारा प्राप्त की गई अन्य प्रमुख विजय

1. उत्तर भारत में हिमालय से लेकर विन्ध्य पर्वत के बीच समुद्रगुप्त ने चार शक्तियों को पराजित किया।

2. समुद्रगुप्त ने दक्षिण भारत में 12 राज्यों पर आक्रमण किया और 12 राजाओं को पराजित कर बाद में सभी राजाओं के राज्य वापस दे दिया। इस नीति को ‘राजगृहणमोक्षानुग्रह’ कहा जाता है। समुद्रगुप्त पूर्वी तट से दक्षिण भारत गया और पूर्वी तट से वापस आया।

3. समुद्रगुप्त ने पुनः उत्तर भारत पर आक्रमण किया और नौ राजाओं को पराजित करके पूर्णतः उन्मूलन करके सम्पूर्ण उत्तर भारत को अपने साम्राज्य में मिलाकर एक राजनीतिक बांध दिया। सूत्र में

4. समुद्रगुप्त ने 18 आटविक राजाओं को पराजित कर अपना सेवक बना लिया।

5. समुद्रगुप्त ने पूर्वी सीमा पर पांच सीमांत राज्यों की विजय की।

• पश्चिमी सीमा पर नौ गणराज्यों की विजय की।

• समुद्रगुप्त ने इन सीमांत राज्यों को पराजित कर कुछ शर्तों के ने साथ राज्य वापस लौटा दिया।

✓ समुद्रगुप्त( भारत का नेपोलियन ) से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

* समुद्रगुप्त द्वारा धारण की गई उपाधियां– अश्वमेधकर्ता, विक्रमंक, कविराज, आदि
* समुद्रगुप्त उपासक था– विष्णु का
* मुद्रा में समुद्रगुप्त को वीणा वादन करते हुए दर्शाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top