अगर आपका सपना SSC GD 2026 में चयन पाने का है तो तैयारी की सही दिशा तय करना सबसे ज़रूरी कदम है बिना प्रैक्टिस के सिर्फ पढ़ना आपको एग्ज़ाम हॉल में कॉन्फिडेंट नहीं बना सकता और यहीं से एक अच्छा Free Mock Test आपकी असली तैयारी शुरू करता है।

SSC GD 2026 Practice Set 1 को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि आपको CBT Exam Pattern का रियल फील मिल सके इसमें पूछे जाने वाले सवाल लेटेस्ट सिलेबस और पिछले वर्षों के ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं ताकि आप यह समझ सकें कि आपकी तैयारी किस लेवल पर है और किन टॉपिक्स पर अभी और मेहनत चाहिए।
यह SSC GD Free Mock Test खासतौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है जो शुरुआत कर रहे हैं या अपनी बेसिक तैयारी को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं आसान भाषा, संतुलित प्रश्न और एग्ज़ाम ओरिएंटेड अप्रोच इसे Beginner Friendly बनाती है जिससे बिना किसी दबाव के आप अपनी स्पीड और एक्युरेसी दोनों को सुधार सकते हैं।
अगर आप सच में SSC GD Constable CBT Exam 2026 को सीरियसली क्रैक करना चाहते हैं तो Practice Set के ज़रिए खुद को बार-बार टेस्ट करना ही सबसे भरोसेमंद तरीका है सही प्रैक्टिस सही एनालिसिस और सही स्ट्रेटेजी यही इस Practice Set का असली मकसद है ताकि आपकी मेहनत सही दिशा में आगे बढ़े।
Latest Test Series
SSC GD 2026 Practice Set 1: Free Mock Test for CBT Exam
Q. भारत में दूसरी बार एशियाई खेलों का आयोजन किस वर्ष किया गया था?
Ans: 1982
Q. निखिल बनर्जी का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?
Ans: सितार
Q. पोंगल उत्सव का संबंध किस राज्य से है?
Ans: तमिलनाडू
Q. राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, इंफाल एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना वर्ष___में पारित एक अधिनियम के तहत की गई है।
Ans: 2018
Q. मृदा प्रबंधन और फसल चक्र, खरपतवार और कीट नियंत्रण और फसलों की वृद्धि और खाद्य उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जलवायु के अध्ययन से संबंधित विज्ञान क्या कहलाता है?
Ans: कृषि विज्ञान
Q. भारतीय शहर की पहली पूर्ण जनगणना 1830 में __द्वारा की गई थी।
Ans: हेनरी वाल्टर
Q. बजट दस्तावेज कुल व्यय को में वर्गीकृत करते हैं।
Ans: योजनागत और गैर-योजनागत व्यय
Q. राजा टोडर मल, निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट के शासनकाल के दौरान राजस्व मंत्री थे?
Ans: अकबर
Q. पानी के एक अणु में, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के द्रव्यमानों का अनुपात कितना होता है?
Ans: 1:8
Q. ___को विटीकल्चर के रूप में जाना जाता है।
Ans: अंगूर की खेती
Q. निम्नलिखित में से कौन-सी खेड़ा के किसान आंदोलन की मुख्य मांग थी?
Ans: राजस्व संग्रह में ढील दी जाए
Q. क्रिकेट विश्व कप 1983 के फाइनल मैच में निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने सर्वाधिक रन बनाए थे?
Ans: कृष्णमाचारी श्रीकांत
Q. प्रसिद्ध लोसांग महोत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य में मनाया जाता है?
Ans: सिक्किम
Q. भारत में राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) की स्थापना_ में की गई थी
Ans: 1952
Q. अपघटित पारिस्थितिकी तंत्र और पारिस्थितिक स्थिरता के संरक्षण और पुनर्जनन के माध्यम से एक क्षेत्र के विकास की प्रक्रिया___कहलाती है।
Ans: पारिस्थितिक-विकास
Q. टेनिस में ओपन एरा की शुरूआत___में हुई, जब ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स ने पेशेवर खिलाड़ियों को नवोदित खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी।
Ans: 1968
Q. पहला हॉकी वर्ल्ड कब का आयोजन कहा पर किया गया था
Ans: स्पेन
Q. टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट कौन सा है?
Ans: विंबलडन ओपन
Q. माइक्रोफाइनेंस एक__सेवा है।
Ans: वित्तीय
अंतिम शब्द
SSC GD 2026 की तैयारी में सफलता उन्हीं छात्रों को मिलती है जो पढ़ने के साथ साथ नियमित प्रैक्टिस को भी बराबर महत्व देते हैं यह SSC GD 2026 Practice Set 1 Free Mock Test आपकी तैयारी को सही दिशा देने कमजोरियों को पहचानने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा निरंतर अभ्यास करें अपनी गलतियों से सीखें और पूरे फोकस के साथ आगे बढ़ें सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply