Social Media Group Cards
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026: 2482 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2026 के तहत 2,482 पदों पर नियमित भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026
Bank of Baroda LBO Vacancy 2026

यह भर्ती सामान्य फ्रेश ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नहीं है बल्कि इसमें संबंधित कार्य अनुभव की आवश्यकता रखी गई है आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से Graduation Degree होनी चाहिए और किसी Scheduled Commercial Bank में अधिकारी के रूप में कम-से-कम 1 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

इसके अलावा उम्मीदवार को जिस State के लिए आवेदन करना है वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव स्थानीय भाषा और अन्य पात्रता शर्तों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: भर्ती की मुख्य जानकारी

भर्ती से संबंधित विवरण जानकारी
भर्ती संस्था बैंक ऑफ बड़ौदा
पद Local Bank Officer (LBO)
ग्रेड / स्केल JMG/S-I
कुल रिक्तियां 2,482
विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16
आवेदन का तरीका Online
आवेदन शुरू होने की तारीख 18 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026
पात्रता की कट-ऑफ तारीख 1 अगस्त 2026

Bank of Baroda LBO 2026: योग्यता और परीक्षा विवरण

मापदंड विवरण
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक
अनिवार्य अनुभव Scheduled Commercial Bank में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष
परीक्षा में प्रश्न 120
परीक्षा की अवधि 120 मिनट
प्रोबेशन अवधि 12 महीने
आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in

 

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: जरूरी Dates

Bank of Baroda Local Bank Officer Recruitment 2026 से जुड़ी आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन dates को ध्यान से जरूर देख लें।

महत्वपूर्ण गतिविधि निर्धारित तिथि
Recruitment Notification जारी 18 अगस्त 2026
Online Application शुरू 18 अगस्त 2026
Online आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026
Application Fee जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026
Online Examination अलग से घोषित की जाएगी

महत्वपूर्ण: उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख का विशेष ध्यान रखना चाहिए। Online Examination की तारीख Bank of Baroda द्वारा बाद में जारी की जाएगी, इसलिए परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Bank of Baroda LBO 2026: Vacancy Details

Bank of Baroda की Local Bank Officer Recruitment 2026 में कुल 2,482 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस vacancy में नई घोषित रिक्तियों के साथ पिछली LBO भर्ती की बची हुई रिक्तियों को भी शामिल किया गया है।

इस भर्ती में उम्मीदवार को आवेदन करते समय केवल एक State का चयन करना होगा चयन प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट संबंधित राज्य और उम्मीदवार की श्रेणी (Category) के आधार पर तैयार की जाएगी।

उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले चुने गए State की पात्रता और स्थानीय भाषा से जुड़ी शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए इससे आवेदन के बाद किसी तरह की eligibility संबंधी परेशानी से बचा जा सकता है।

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026: पदों का विवरण

राज्य स्थानीय भाषा रिक्ति का प्रकार SC ST OBC EWS GEN कुल
आंध्र प्रदेश तेलुगु नई 12 5 22 8 33 80
अरुणाचल प्रदेश अंग्रेजी* नई 1 3 1 2 7 14
अरुणाचल प्रदेश अंग्रेजी* पिछली अपूर्ण 0 0 1 0 5 6
असम असमिया/बोडो नई 3 4 11 3 13 34
असम असमिया/बोडो पिछली अपूर्ण 6 0 0 0 0 6
गोवा कोंकणी नई 1 2 1 1 5 10
गोवा कोंकणी पिछली अपूर्ण 2 1 3 1 4 11
गुजरात गुजराती नई 63 25 112 40 160 400
गुजरात गुजराती पिछली अपूर्ण 110 74 169 116 316 785
जम्मू एवं कश्मीर उर्दू/कश्मीरी/डोगरी नई 1 2 3 1 8 15
कर्नाटक कन्नड़ नई 20 8 36 13 53 130
कर्नाटक कन्नड़ पिछली अपूर्ण 38 24 73 45 108 288
केरल मलयालम नई 6 3 11 4 16 40
केरल मलयालम पिछली अपूर्ण 6 3 0 0 0 9
महाराष्ट्र मराठी नई 28 12 51 18 71 180
महाराष्ट्र मराठी पिछली अपूर्ण 0 28 0 10 0 38
मणिपुर मणिपुरी/मैतेई नई 1 2 1 1 5 10
मणिपुर मणिपुरी/मैतेई पिछली अपूर्ण 0 0 0 1 4 5
मेघालय गारो/खासी नई 1 2 1 1 4 9
मेघालय गारो/खासी पिछली अपूर्ण 1 0 0 0 5 6
मिजोरम मिजो नई 1 2 1 2 5 11
मिजोरम मिजो पिछली अपूर्ण 0 0 1 0 3 4
नागालैंड अंग्रेजी* नई 1 2 1 1 4 9
नागालैंड अंग्रेजी* पिछली अपूर्ण 0 0 1 0 5 6
ओडिशा ओड़िया नई 15 6 28 9 38 96
ओडिशा ओड़िया पिछली अपूर्ण 0 4 0 0 0 4
पंजाब पंजाबी नई 5 2 8 3 12 30
पंजाब पंजाबी पिछली अपूर्ण 0 3 1 0 0 4
सिक्किम नेपाली/सिक्किमी नई 1 2 1 1 4 9
सिक्किम नेपाली/सिक्किमी पिछली अपूर्ण 0 0 0 0 1 1
तमिलनाडु तमिल नई 20 8 36 12 52 128
तमिलनाडु तमिल पिछली अपूर्ण 0 4 0 0 0 4
तेलंगाना तेलुगु नई 8 3 14 5 20 50
त्रिपुरा बंगाली/कोकबोरोक नई 1 1 1 1 1 5
त्रिपुरा बंगाली/कोकबोरोक पिछली अपूर्ण 0 0 0 0 3 3
पश्चिम बंगाल बंगाली/नेपाली नई 6 3 11 4 16 40
पश्चिम बंगाल बंगाली/नेपाली पिछली अपूर्ण 0 2 0 0 0 2
कुल 358 240 600 303 981 2,482

कुल 2,482 रिक्तियों में PwBD उम्मीदवारों के लिए horizontal reservation भी शामिल है। इसके अंतर्गत LD के 42, HI के 37, VI के 26 और d&e श्रेणी के 25 पद निर्धारित किए गए हैं इन पदों को कुल vacancy से अलग से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

स्थानीय भाषा से संबंधित विशेष नियम: अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए English को local language के रूप में स्वीकार किया जाएगा, लेकिन यह सुविधा उन्हीं उम्मीदवारों पर लागू होगी जिन्होंने संबंधित राज्य में स्थित किसी स्कूल से English विषय की पढ़ाई की है और उसमें उत्तीर्ण हुए हैं।

Bank of Baroda LBO 2026: Educational Qualification

Local Bank Officer पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त University या Institution से किसी भी विषय में Graduation पूरा होना आवश्यक है यह डिग्री भारत सरकार, संबंधित सरकारी निकाय या AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।

इसके अलावा, Bank of Baroda ने कुछ professional certificates को preference के रूप में बताया है इनमें निम्न प्रमाणपत्र शामिल हैं:

  • Insurance Institute of India का IC 38 Certificate
  • NISM Series V-A: Mutual Fund Distributors Certification Examination
  • NISM Series XXI-A: Portfolio Management Services Distributors Certification Examination
  • NISM Series XIII: Common Derivatives Certification Examination

इन certificates का होना अनिवार्य नहीं है भर्ती के लिए basic educational qualification के रूप में किसी भी विषय में Graduation निर्धारित की गई है।

Bank of Baroda LBO 2026: Required Banking Experience

इस पद के लिए केवल Graduation पर्याप्त नहीं है उम्मीदवार के पास Graduation पूरी करने के बाद किसी Scheduled Commercial Bank में Officer के रूप में कम-से-कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए संबंधित बैंक का भारतीय रिजर्व बैंक की Second Schedule में listed होना आवश्यक है।

Experience से जुड़ी मुख्य शर्तें:

  • Clerical Cadre में प्राप्त अनुभव को इस भर्ती के लिए मान्य नहीं माना जाएगा।
  • वर्तमान नौकरी के अलावा किसी संस्था में 6 महीने से कम अवधि का अनुभव eligibility में शामिल नहीं किया जाएगा।
  • उम्मीदवार को वर्तमान या पूर्व employer से Experience Certificate और प्रमाणित Job Profile प्रस्तुत करनी होगी।
  • उम्मीदवार की Job Profile का Bank of Baroda के Scale-I Officer की Job Profile से पर्याप्त रूप से मेल खाना जरूरी है।
  • यदि अनुभव या Job Profile निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में candidature रद्द किया जा सकता है।

इसका मतलब है कि केवल किसी बैंक में काम करने का अनुभव होना पर्याप्त नहीं है उम्मीदवार का अनुभव Officer पद से संबंधित होना चाहिए और निर्धारित Scheduled Commercial Bank की शर्त को भी पूरा करना जरूरी है।

Bank of Baroda LBO 2026: Local Language Requirement

उम्मीदवार को जिस State के लिए आवेदन करना है, वहां निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है अभ्यर्थी को उस भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।

Online Examination में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे Local Language Proficiency Test (LLPT) देना होगा यदि उम्मीदवार इस भाषा परीक्षा में सफल नहीं होता है तो उसे Personal Interview के लिए आगे नहीं बुलाया जाएगा।

हालांकि, जिन उम्मीदवारों की 10वीं या 12वीं की Marksheet अथवा Certificate में संबंधित स्थानीय भाषा एक विषय के रूप में दर्ज है, उन्हें Local Language Proficiency Test से छूट दी जा सकती है।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: Age Limit

Local Bank Officer पद के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। निर्धारित आयु सीमा नीचे दी गई है:

आयु से संबंधित जानकारी निर्धारित सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष

ऊपर दी गई अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। SC, ST, OBC, PwBD और पात्र Ex-Servicemen उम्मीदवारों को सरकारी नियमों तथा भर्ती notification में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

Category के अनुसार Age Relaxation

उम्मीदवार की श्रेणी अधिकतम आयु में छूट
SC / ST 5 वर्ष
OBC – Non-Creamy Layer 3 वर्ष
PwBD – General / EWS 10 वर्ष
PwBD – OBC 13 वर्ष
PwBD – SC / ST 15 वर्ष
Eligible Ex-Servicemen – General / EWS 5 वर्ष
Eligible Ex-Servicemen – OBC 8 वर्ष
Eligible Ex-Servicemen – SC / ST 10 वर्ष

Ex-Servicemen के लिए विशेष नियम: आयु में छूट का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को कम-से-कम 5 वर्ष की सैन्य सेवा तथा notification में बताई गई service-discharge से संबंधित शर्तों को पूरा करना होगा। Officer Cadre में Ex-Servicemen के लिए अलग से पद आरक्षण निर्धारित नहीं किया गया है।

Bank of Baroda LBO 2026: Application Fee

Bank of Baroda Local Bank Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित application fee का भुगतान करना होगा। Category के अनुसार शुल्क अलग-अलग रखा गया है।

Category Application Fee
General / EWS / OBC ₹850
SC / ST / PwBD / ESM-DESM / Women ₹175

ऊपर दिया गया application fee GST सहित है इसके अलावा payment gateway या transaction से संबंधित अतिरिक्त charges लागू हो सकते हैं एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क सामान्यतः non-refundable होगा परीक्षा आयोजित हो या न हो अथवा उम्मीदवार interview के लिए shortlist हो या नहीं, जमा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल online माध्यम से किया जा सकता है उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Internet Banking या UPI जैसे उपलब्ध payment options का इस्तेमाल कर सकते हैं Payment पूरा होने के बाद transaction details या receipt को सुरक्षित रखना उचित रहेगा।

Bank of Baroda LBO 2026: Online Application Process

Bank of Baroda Local Bank Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह online है उम्मीदवारों को form भरते समय अपनी personal details के साथ educational qualification, banking experience और चुने गए State की जानकारी सही-सही दर्ज करनी चाहिए।

  1. सबसे पहले Bank of Baroda की official website पर जाकर Career / Current Opportunities section खोलें।
  2. Local Bank Officer Recruitment 2026 से संबंधित vacancy में दिए गए Apply Now option को select करें।
  3. New Registration के माध्यम से अपना registration पूरा करें और प्राप्त login details को सुरक्षित रखें।
  4. Application form में personal details, educational qualification, banking experience और State की जानकारी सावधानी से भरें।
  5. निर्धारित format में Bio-data, Photograph, Signature, Thumb Impression तथा जरूरी certificates/documents upload करें।
  6. उपलब्ध online payment options के जरिए निर्धारित application fee जमा करें।
  7. Final submission से पहले पूरे form को ध्यानपूर्वक review करें Submit होने के बाद details में बदलाव की सुविधा नहीं होगी।
  8. Application successfully submit होने के बाद E-Receipt और submitted application form को सुरक्षित रखें तथा आवश्यकता होने पर उसका print निकाल लें।

Application Submit करने से पहले जरूरी बातें

Form भरने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती की कुछ महत्वपूर्ण शर्तों का ध्यान रखना चाहिए। इससे गलत या incomplete application की संभावना कम होगी।

  • एक उम्मीदवार केवल एक State के लिए आवेदन कर सकता है।
  • यदि एक से अधिक applications प्राप्त होती हैं, तो केवल latest valid और complete application को स्वीकार किया जाएगा।
  • अन्य applications के लिए जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
  • Application fee का सफल payment होने के बाद ही registration प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
  • Online application submit करने के बाद category बदलने की अनुमति नहीं होगी।
  • Interview के समय educational qualification, age, experience, category और identity से संबंधित original documents प्रस्तुत करने होंगे।
  • Bank of Baroda में वर्तमान में Officer Cadre या Contract Basis पर कार्यरत कर्मचारी इस भर्ती के लिए eligible नहीं हैं।
  • जिन कर्मचारियों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान Bank of Baroda के Officer पद से resignation दिया है या Contract Service छोड़ी है, वे भी पात्र नहीं होंगे।
  • Government, Semi-Government, PSU, Nationalized Bank या Financial Institution में कार्यरत उम्मीदवारों को Interview के समय आवश्यक NOC (No Objection Certificate) प्रस्तुत करनी होगी।

सलाह: आवेदन submit करने से पहले eligibility, experience, State preference और uploaded documents को एक बार फिर verify कर लें किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी में गलती होने पर candidature प्रभावित हो सकता है।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 Important Links

Start Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 form 18 August 2026
Last Date Online Application form 7 September 2026
Apply Online Apply Now
Official Notification Download here
Official Website bankofbaroda.bank.in
More Job Update Ghantajob.com

अंतिम शब्द

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 से जुड़ी इस जानकारी में पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जैसी जरूरी बातें सरल भाषा में बताई गई हैं आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट और विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए ताकि नवीनतम नियम तिथियों और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।

Leave a Comment