Social Media Group Cards
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

150+ General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi 2023

5/5 - (1 vote)
General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi
General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

क्या आप भी General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानना चाहते हो आजकल एग्जाम्स में जनरल नॉलेज के प्रश्नों का पैटर्न किस प्रकार का है किस टाइप के General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers आजकल एग्जाम में पूछे जा रहे हैं प्रतियोगिता परीक्षा में हम सभी को पता है कि प्रीवियस ईयर के GK Questions And Answers महत्वपूर्ण होते हैं जो भी कई बार रिपीट हो जाते हैं इसलिए आज हम आप सभी के लिए कुछ सिलेक्टेड पर्स लेकर आए हैं प्रश्न लेकर आए हैं यह सभी प्रश्न आने वाले सभी Exams के लिए महत्वपूर्ण है |

आज मैं आप सभी को General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers के महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में बताऊंगा आप किसी भी एग्जाम की तैयारी करते हो अगर आप अपने GK की Knowledge और बेहतर बनाना चाहते हो तो यह सभी प्रश्न आप सभी के लिए महत्वपूर्ण है तो सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़ना |

जनरल नॉलेज क्विज

GK in Hindi Quiz

75+ Topic Wise GK Test Series  Click Here
1000+ GK Free Test Series  Click Here
Downlead Free PDF Important Questions  Click Here 
Latest Test Series  Click HERE 

General Knowledge Multiple Choice Questions – यह सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है आप किसी भी competitive exams की तैयारी करते हैं आप सभी इन सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़ना और इसका ऑनलाइन टेस्ट देना इससे आप अपनी जनरल नॉलेज को और बेहतर कर पाओगे |

General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

1. 1974 का एक सामाजिक-राजनीतिक आंदोलन नवनिर्माण आंदोलन भारत के किस राज्य में आयोजित किया गया ?

A. उड़ीसा
B. गुजरात
C. पश्चिम बंगाल
D. राजस्थान

Ans: B

2. अखिल भारतीय अनुसूचित जाति संघ (एआईएससीएफ) का गठन किस वर्ष किया गया था?

A. 1935
B. 1951
C. 1942
D. 1947

Ans: C

3. कावेरी जल विवाद भारत के किन दो राज्यों के बीच है?

A. तमिल नाडु और कर्नाटक
B. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक
C. केरल और कर्नाटक
D. तमिल नाडु और केरल

Ans: A

4. “स्टेट अगेंस्ट द पीपल” लेख किस के द्वारा लिखा गया है?

A. मॉरिस जोन्स
B. रजनी कोठारी
C. वी के रामास्वामी
D. पी. एन. भगवती

Ans: B

5. पुस्तक “हिंदू सोसाइटी एट क्रॉस रोड” किसके द्वारा लिखी गई थी ?

A. के. एम. पणिक्कर
B. वी पी मेनन
C. ज्योतिबा फुले
D. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Ans: A

6. शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकारों में किस संशोधन अधिनियम ने पेश किया था?

A. 69वां संशोधन अधिनियम
B. 42वां संशोधन अधिनियम
C. 44वां संशोधन अधिनियम
D. 86वां संशोधन अधिनियम

Ans: D

7. महात्मा गांधी किस वर्ष दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे?

A. 1915
B. 1909
C. 1905
D. 1919

Ans: A

8. अकबर के दरबार में, प्रमुख संगीतकार तानसेन सहित, कितने रत्न थे?

A. 9
B. 5
C. 7
D. 3

Ans: A

9. ग्रेट इकोनॉमिक डिप्रेशन की शुरुआत किस वर्ष में हुई थी ?

A. 1931
B. 1911
C. 1929
D. 1914

Ans: C

10. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 के अनुसार राज्य सभा की अधिकतम क्षमता कितनी है?

A. 238
B. 250
C. 245
D. 545

Ans: B

यहाँ हो गए 10 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

11. रवींद्रनाथ टैगोर के “जन गण मन’ गीत के कितने छंदों को भारत के राष्ट्रीय गान के रूप में अपनाया गया था?

A. 3
B. 2
C. 4
D. 1

Ans: D

12. किसी वस्तु पर लगने वाले बल को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?

A. श्वसनमापी
B. कमानीदार तुला
C. फैथॉमीटर
D. फ्रेमिंग स्क्वायर

Ans: B

13. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा पानी लगातार अपना रूप बदलता रहता है और महासागरों, वायुमंडल और भूमि के बीच घूमता रहता है, क्या कहलाती है?

A. वर्षण
B. जल चक्र
C. सागर की लहरें
D. ज्वार

Ans: B

14. निम्नलिखित में से कौन सा आंदोलन महिलाओं के वोट देने के अधिकार के लिये शुरू किया गया था?

A. सफरगेट आंदोलन
B. नारीवाद
C. महिला शक्तिकरण आंदोलन
D. फ्रेंच आंदोलन

Ans: A

15. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को भारतीय योजना के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है?

A. वल्लभाई पटेल
B. जवाहरलाल नेहरू
C. पी. सी. महलानोबिस
D. अमर्त्य सेन

Ans: C

16. चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला दूसरा व्यक्ति कौन था?

A. पीट कॉनराड
B. एलन बीन
C. नील आर्मस्ट्रांग
D. एडविन एल्ड्रिन

Ans: D

17. “40 इयर्स विद अब्दुल कलाम – अनटोल्ड स्टोरीज” पुस्तक किसने लिखी है?

A. एम वेंकैया नायडू
B. डॉ ए एस पिल्लै
C. ए पी जे अब्दुल कलाम
D. अमीश त्रिपाठी

Ans: B

18. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का आधिकारिक नाम क्या है?

A. आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार
B. अर्थशास्त्र के लिए नोबेल
C. अर्थशास्त्र में उत्कृष्टता के लिए नोबेल पुरस्कार
D. आर्थिक विज्ञान में स्वेरिगेस रिक्स बैंक पुरस्कार

Ans: D

19. वायुमंडल की निम्नलिखित में से कौन सी परत ओज़ोन की उपस्थिति के कारण ऊपर उठती है?

A. बाह्यमण्डल
B. आयनमंडल
C. मध्यमण्डल
D. समतापमण्डल

Ans: D

20. निम्नलिखित में से किस नदी को नर्मदा की ‘जुड़वां’ या ‘दासी’ के रूप में भी जाना जाता है ?

A. लूनी
B. माही
C. ताप्ती
D. साबरमती

Ans: C

21. किस महाराज्यपाल ने 1853 में कलकत्ता से आगरा तक पहली टेलीग्राफ लाइन खोली थी?

A. लॉर्ड वैलेस्ली
B. लॉर्ड कर्जन
C. लॉर्ड हेस्टिंग्स
D. लॉर्ड डलहौजी

Ans: D

22. निम्नलिखित में से किस देश ने “स्पुतनिक वी” नामक COVID-19 वैक्सीन विकसित की है ?

A. ग्रेट ब्रिटेन
B. अमेरीका
C. रूस
D. भारत

Ans: C

23. भारत के योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी ?

A. 1966
B. 1955
C. 1947
D. 1950

Ans: D

24. “मृत सागर” निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

A. यूरोप
B. उत्तर अमेरिका
C. अफ्रीका
D. एशिया

Ans: D

25. निम्नलिखित में से कौन से देश ने 2022 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी की है ?

A. जर्मनी
B. कतर
C. भारत
D. फ्रांस

Ans: C

26. निम्न में से कौन भारतीय सशस्त्र बलों का सर्वोच्च कमांडर होता है?

A. राष्ट्रपति
B. लोकसभा अध्यक्ष
C. प्रधानमंत्री
D. रक्षा मंत्री

Ans: A

27. बंगाल राज्य बंदी विनियमन (बंगाल विनियमन III) को निम्नलिखित में से किस वर्ष में पारित किया गया?

A. 1876
B. 1812
C. 1857
D. 1818

Ans: D

28. फरवरी 2022 में, जैव चिकित्सा नवाचार (बायोमेडिकल इनोवेशन) पर ICMR/DHR नीति किसने लॉन्च की?

A. अमित शाह
B. नितिन गडकरी
C.मनसुख मंडाविया
D. नरेन्द्र मोदी

Ans. C

29. जिप्सम को गर्म करके एक रासायनिक यौगिक X तैयार किया जाता है। यह एक सफेद चूर्ण है और इसका उपयोग अग्निरोधी पदार्थ के रूप में होता है। यौगिक X क्या है?

A. बेकिंग सोडा
B. धावन सोडा
C. प्लास्टर ऑफ पेरिस
D. सोडियम हाइड्रॉक्साइड

Ans. C

30. निम्नलिखित में से किस यौगिक का उपयोग श्वेत-श्याम (black and white) फोटोग्राफी किया जाता हैं।

A. सिल्वर ऑक्साइड
B. सिल्वर ब्रोमाइड
C. सिल्वर क्लोराइड
D. सिल्वर क्लोराइड और सिल्वर ब्रोमाइड दोनों

Ans.B

31. 1956 से राष्ट्रीय आय उपभोग व्यय, वचल और पूंजी निर्माण से संबंधित डेटा जारी करने के लिए नोडल एजेंसी है।

A. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय
B. लोक परिसंपत्ति प्रबंधन कार्यालय
C. मौद्रिक नीति कार्यालय
D. केंद्रीय वित्तीय कार्यालय

Ans.A

32. पंचायती राज व्यवस्था सबसे पहले भारत के किस राज्य में लागू की गई थी ?

A. राजस्थान
B पश्चिम बंगाल
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

Ans.A

33. AIDS का पूर्णरूप क्या है?

A. Artificial Immune Deficiency Syndrome (आर्टिफिशियल इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम)
B. Added Immune Deficient Syndrome (एडेड इम्यून डेफिशिएंट सिंड्रोम)
C. Aggravated Immune Deficient Syndrome (एग्रेवेटेड इम्यून डेफिशिएंट सिंड्रोम)
D. Acquired Immune Deficiency Syndrome (अक्वायर्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम)

Ans. D

34. न्यूलैंड के अष्टक नियम में, पहला तत्व_ है, और अंतिम जात तत्व_ है

A हाइड्रोजन, थोरियम
B हाइड्रोजन, जिर्कोनियम
C. हीलियम, जिर्कोनियम
D. हाइड्रोजन, लैंथेनम

Ans. A

35. गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष के बारे में इनमें से कौन सा कथन सत्य है?

(i) यह दर्पण पर अभिलंब होता है।
(ii) आपतन बिंदु हमेशा मुख्य अक्ष पर स्थित होता है।
(iii) मुख्य फोकस हमेशा मुख्य अक्ष पर स्थित होता है।

A. केवल (i)
B. (i) और (ii) दोनों
C. केवल (ii)
D. (i) और (iii) दोनों

Ans. D

36. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव किसने प्राप्त किया

A. अंशु मलिक
B. बबीता फोगाट
C. मोना
D. सरिता मोर

Ans.A

37. देशांतर और अक्षांश के बारे में इन में से कौन सा कथन गलत है

A. देशांतर कभी भी एक दूसरे को प्रतिच्छेदित नहीं करते हैं।
B. 180° E और 180° W एक ही देशांतरीय रेखा को संदर्भित करते हैं।
C. अक्षांश रेखाएं एक दूसरे के समानांतर होती हैं।
D. अक्षांश कभी भी एक दूसरे को प्रतिच्छेदित करते हैं।

Ans. A

38. कशेरुकियों की यकृत कोशिकाओं में SER द्वारा कौन-सा महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है?

A. औषधियों और विषों का निराविषीकरण
B. लिपिड का संश्लेषण
C. प्रोटीन का संश्लेषण
D. जटिल शर्कराओं का संश्लेषण

Ans.A

39. विदयुत मोटर का कौन सा भाग उसमें प्रवाहित धारा के प्रवाह की दिशा को उलट देता है

A. कुंडली (coil)
B. मृदु लौह कोर (soft iron core)
C. विभक्त वलय (split ring)
D. ब्रश (brush)

Ans.C

40. बल्ब के फिलामेंट को__प्राप्त करने के लिए अत्यंत पतला और लंबा बनाया जाता है।

A. उच्च प्रतिरोध
B . उच्च धारा
C. उच्च प्रतिरोधकता
D. उच्च वोल्टेज

Ans.A

41. जब परमाणु क्रमांक_और नाभिकीय आवेशतब नाभिकीय और सायौजी इलेक्ट्रॉन के बीच आकर्षण बल__इसलिए, Li से F तक परमाणु त्रिज्या

A. बढ़ता है, घटता है, घटता है,बढ़ती है
B. बढ़ता है, बढ़ता है, घटता है, घटती है
C. बढ़ता है, बढ़ता है, बढ़ता है, घटती है
D. घटता है, घटता है, घटता है, बढ़ती है

Ans.C

42. एक धुएं से भरे कमरे में प्रवेश करने पर प्रकाश की एक बारीक किरण इनमें से किसके कारण दिखाई देता है

A. प्रकाश का प्रकीर्णन
B. प्रकाश का अपवर्तन
C. प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण
D. प्रकाश का परावर्तन

Ans. A

43. श्वसन की इनमें से किस अभिक्रिया में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है?

A. पाइरूवेट के CO2, H2O और ऊर्जा में रूपांतरण
B पाइरूवेट के एथेनॉल में रूपांतरण
C. ग्लूकोज के पाइरुवेट में रूपांतरण
D. पाइरूवेट के CO2 में रूपांतरण

Ans.A

44. पेरियार नदी इनमें से कि भारतीय राज्य में बहती है।

A.बिहार
B.पंजाब
C.केरल
D.उत्तर प्रदेश

Ans.C

45. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा पानी लगातार अपना रूप बदलता है और महासागरों, वायुमंडल और भूमि के बीच घूमता रहता है

A. जल चक्र
B.ज्वार
C.सागर की लहरें
D.वर्षा

Ans. A

46. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भारत के इनमें से किस राज्य में पाए जाते हैं:

A. केरल
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. उत्तर प्रदेश

Ans. A

47. 7 मार्च 2022 को, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) ने शिक्षा मंत्रालय और यूनिसेफ (UNICEF) के साथ साझेदारी में भारत में स्कूली शिक्षा छोड़ चुकी किशोरियों को औपचारिक शिक्षा में वापस लाने के लिए अभियान शुरू किया।

A. बालिका पढ़ाओ योजना
B. कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव
C. किशोरी शक्ति योजना
D. सुकन्या समृद्धि योजना

Ans. B

48. भारतीय संविधान राष्ट्रपति को तीन प्रकार के आपातकाल की घोषणा करने का अधिकार देता है। इनमें से कौन सा उनमें शामिल नहीं है?

A. अनुच्छेद 352- राष्ट्रीय आपातकाल
B. अनुच्छेद 360 – वित्तीय आपातकाल
C. अनुच्छेद 356 राज्य में आपातकाल (राष्ट्रपति शासन)
D. अनुच्छेद 358 – सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल

Ans.D

49. क्लोर एल्कली (chior-alkali) प्रक्रिया में तीन उत्पाद,_, और_उत्पन्य होते हैं।

A. ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, NaOH
B.हाइड्रोजन, क्लोरीन, NaOH
C. क्लोरीन, हाइड्रोजन, Na2CO3
D. क्लोरीन, ऑक्सीजन, Na2CO3

Ans. B

50 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi
50 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

50. घरों और उद्योगों में उपयोग करने हेतु अत्यधिक परिमाण की विद्युत धाराएं उत्पन्न करने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?

A. विद्युत मोटर
B. विदयुत केतली
C. विद्युत जनित्र
D. विद्युत टोस्टर

Ans: C

यहाँ हो गए 50 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

51. _ की भारी मात्रा की वजह से खनन से प्रदूषण होता है।

A. अयस्क
B. स्लज
C. कर्दम
D. धातुमल

Ans: D

52. ___ एक खुदरा प्रतिष्ठान है, जो एक डिपार्टमेंट स्टोर और एक ग्रॉसरी सुपरमार्केट को एक साथ जोड़ता है।

A. हाइपरमार्केट
B. हिटमार्ट
C. सुपरमार्केट
D. मिनीमार्ट

Ans: A

53. निम्न में से कौन सा गुणधर्म आवर्त सारणी में समूह में नीचे जाने पर समान ही बना रहता है?

A. अधात्विक गुण / लक्षण
B. धात्विक गुण / लक्षण गुण/लक्षण
C. संयोजकता
D. परमाणु आकार

Ans: C

54. संविधान अधिनियम 1992 में किस संशोधन के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं को सांविधानिक स्थिति प्राप्त हुई ?

A. 73वां संशोधन
B. 65वां संशोधन
C. 75वां संशोधन
D. 70वां संशोधन

Ans: A

55. सूर्य के प्रकाश का इंद्रधनुष के विभिन्न रंगों में विभक्त होना क्या कहलाता है?

A. प्रकाश का प्रकीर्णन
B. पूर्ण आंतरिक परावर्तन
C. प्रकाश का परावर्तन
D. प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण

Ans: D

56. भारतीय संविधान में मौलिक (मूल) कर्तव्यों की सूची में, 11वें मौलिक (मूल) कर्तव्य को किस वर्ष शामिल किया गया था?

A. 2004
B. 2002
C. 2000
D. 1999

Ans: B

57. निम्नलिखित में से कौन-सा दिव्यांगजनों के लिए भारत का पहला एआई-आधारित जॉब प्लेटफॉर्म है?

A. उजालबिलिटी
B. जीवनबिलिटी
C. भारतबिलिटी
D. स्वराजबिलिटी

Ans: D

58. निम्नलिखित में से किस राज्य ने ‘कुदुम्बश्री’ कार्यक्रम शुरू किया है, जो अपने बचत उधार कार्यक्रम के माध्यम से राज्य में अल्प-विशेषाधिकार प्राप्त महिलाओं की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

A. असम
B. पश्चिम बंगाल
C. ओडिशा
D. केरल

Ans: D

59 भारी व्यायाम के दौरान, जब ऊर्जा की मांग अधिक होती है, लेकिन ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सीमित होती है, तो मांसपेशियों की कोशिकाएं __ को दर्शाती हैं।

A. लैक्टिक अम्ल के निर्माण
B. पाइरूवेट के संचय
C. एथेनॉल के संश्लेषण
D. जल की हानि

Ans: A

60. मानव रक्त के निर्माण के लिए इनमें से किसकी आवश्यकता होती है?

A. निकल
B. कोबाल्ट
C. लौह / आयरन
D. तांबा / कॉपर

Ans: C

61. Sin i और Sin r का अनुपात क्या कहलाता है?

A. अपवर्तनांक
B. आवर्धन
C. अपवर्तन
D. वर्ण-विक्षेपण

Ans: A

62. 5 अगस्त 2021 को निम्नलिखित में से किस राज्य ने ‘मक्कलई थेडी मारुथुबम (Makkalai Thedi Maruthuvam)’ योजना का शुभारंभ किया, जो गरीबों, अस्पतालों में न जा सकने वाले बीमारों, और लंबे समय से बीमार व्यक्तियों को उनके घर पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करके उनकी मदद करती है?

A. तमिलनाडु
B. केरल
C. कर्नाटक
D. तेलंगाना

Ans: A

63. विद्युत परिपथों में, विद्युत धारा के प्रवाह के कारण ___ के रूप में हानियां होती हैं।

A. ध्वनि
B. ऊष्मा
C. प्रकाश
D. चुंबकीय हानियों

Ans: B

64. निम्न में से कौन एक प्रसिद्ध क्रांतिकारी कार्यकर्ता और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऐसोसिएशन (HSRA) के नेता थे?

A. भूलाभाई देसाई
B. बेहरामजी एम. मालाबारी
C. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
D. चंद्रशेखर आजाद

Ans: D

65. किसी तत्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 8 है। यह किस समूह से संबंधित है ?

A. चौथा समूह
B. अठारहवां समूह
C. दसवां समूह
D. छठवां समूह

Ans: B

66. जैव निम्नीकरणीय पदार्थों के बारे में विचार करने पर, उनमें इनमें से कौन सा एक उभयनिष्ठ गुण मौजूद होता है?

A. वे सभी पादप उत्पाद होते हैं
B. वे सभी मूलतः जैविक होते हैं
C. वे विषाक्त नहीं होते हैं
D. वे सभी जल में विलेय होते हैं

Ans: B

67. इनमें से किसने 2022 में आयोजित अंडर-23 (U23) एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता?

A. रवि के. दहिया
B. दीपक पुनिया
C. सुशील कुमार
D. अंशु मलिक

Ans: B

68. निम्न में से कौन सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है?

A. कंडला
B. पारादीप
C. जे. एल. एन. पोर्ट न्हावा शेवा
D. मझगांव

Ans: B

69. जब मेंडल ने मटर के लंबे पौधों का संकरण मटर के बौने पौधों के साथ कराया, तो प्राप्त सभी संतति, लंबे पौधे थे। जब उन्होंने गोल बीज वाले पौधों का झुर्रीदार बीज वाले पौधों के साथ संकरण कराया, तो प्राप्त सभी संतति, गोल बीज वाले पौधे थे। यदि वे झुर्रीदार बीजों वाले लंबे पौधों का संकरण, गोल बीज वाले बौने पौधों के साथ कराते, तो प्राप्त संतति पौधे किस प्रकार के होते?

A. झुर्रीदार बीज वाले लंबे पौधे
B. झुर्रीदार बीज वाले बौने पौधे
C. गोल बीज वाले बौने पौधे
D. गोल बीज वाले लंबे पौधे

Ans: D

70. बादल सफेद दिखते हैं, क्योंकि बादल की छोटी जल की बूंदें _ ।

A. दृश्य प्रकाश की लाल और नीली तरंग दैय की बहुत अधिक मात्रा को प्रकीर्णित करती हैं
B. दृश्य प्रकाश की किसी एक तरंग दैर्ध्य को प्रकीर्णित नहीं करती हैं
C. दृश्य प्रकाश की सभी तरंग दैय को लगभग समान तीव्रता के साथ प्रकीर्णित करती हैं
D. दृश्य प्रकाश की लाल और नीली तरंग दैयों की बहुत कम मात्रा को प्रकीर्णित करती हैं

Ans: C

71. श्वसन वर्णक, हीमोग्लोबिन इनमें से किसमें मौजूद होता है?

A. लाल रक्त कणिकाओं में
B. रक्त प्लेटलेट्स में
C. श्वेत रक्त कणिकाओं में
D. रक्त प्लाज्मा में

Ans: A

72. डिब्रू- सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

A. असम
B. नागालैंड
C. मिजोरम
D. मेघालय

Ans: A

73. एथेनॉल का ऐसीटिक अम्ल में रूपांतरण किसका उदाहरण है?

A. अपचयन अभिक्रिया
B. ऑक्सीकरण अभिक्रिया
C. योगज अभिक्रिया
D. प्रतिस्थापन अभिक्रिया

Ans: B

74. विद्युत मोटर में, __ दिक्परिवर्तक (commutator) और बैटरी के टर्मिनलों के बीच संपर्क के रूप में कार्य करता है।

A. चुंबकीय ध्रुव
B. कार्बन ब्रश
C. विभक्त वलय
D. प्लग कुंजी

Ans: B

75. मार्च 2022 में, __ को मिशनरीज ऑफ चैरिटी का सुपीरियर जनरल चुना गया, जो कोलकाता की संत टेरेसा द्वारा स्थापित वैश्विक संगठन के शीर्ष पद को संभालने वाली चौथी व्यक्ति हैं।

A. सिस्टर्स मार्गरीट
B. सिस्टर मैरी जोसेफ
C. सिस्टर मैरी प्रेमा पियरिक
D. सिस्टर एसेल्म

Ans: B

यहाँ हो गए 75 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

76. किसी पदार्थ को विद्युत बल्ब के तंतु (filament) में प्रयोग किए जाने हेतु उसमें इनमें से कौन सा गुणधर्म होना आवश्यक है?

A. निम्न तापमान
B. उच्च प्रतिरोधकता
C. निम्न गलनांक
D. उच्च चालकता

Ans: B

77. पादपों में, रेजिन और गोंद विशेषकर _ में संचित होते हैं।

A. पुराने फ्लोएम
B. पुराने वल्कुट
C. पुराने मज्जा
D. पुराने जाइलम

Ans: D

78. भारत का पहला एंप्यूटी क्लीनिक किस स्थान पर शुरू किया गया था ?

A. चंडीगढ़
B. बेंगुलरू
C. कानपुर
D. भोपाल

Ans: A

79. जब कोई तीर्थंकर अपने नश्वर शरीर को छोड़ता है, तो इसे _ के रूप में जाना जाता है।

A. सिद्धशिला
B. तप कल्याण
C. जन्म कल्याण
D. निर्वाण

Ans: D

80. निम्न में से कौन-सा भारत में सूक्ष्म वित्त संस्थानों द्वारा गठित समूहों में से एक नहीं है?

A. शहरी मॉडल बैंक
B. स्वयं सहायता समूह (SHG)
C. संयुक्त देयता समूह ( JLG)
D. ग्रामीण मॉडल बैंक

Ans: A

81. किसी चुंबक को गैल्वेनोमीटर से संयोजित कुंडली के अंदर गति कराए जाने पर कुंडली में धारा प्रेरित होती है। प्रेरित धारा, इनमें से किस कारक पर निर्भर नहीं करती है?

A. चुंबक की ध्रुव सामर्थ्य
B. कुंडली से संयोजित गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध
C. कुंडली के फेरों की संख्या
D. चुंबक की गति की चाल

Ans: B

82. निम्न में से कौन-सा भारत में स्थित एक बौद्ध मंदिर है?

A. गोरखनाथ मंदिर
B. विश्वनाथ मंदिर
C. महाबोधि मंदिर
D. निधिवन मंदिर

Ans: C

83. गैल्वेनोमीटर, परिपथ में संयोजित होने पर, __ की उपस्थिति का संसूचन करता है।

A. धारा
B. विभवांतर
C. आवृत्ति
D. प्रतिरोध

Ans: A

84. 2022 में किस एनआरआई (NRI) को मरणोपरांत विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था?

A. तिरुवेंगडम वीरराघवन
B. रतन लाल
C. संजय राजाराम
D. नरिंदर सिंह कपानी

Ans: C

85. कैल्शियम ऑक्साइड की जल के साथ अभिक्रिया के फलस्वरूप बुझे चूने (slaked lime) का बनना __ का उदाहरण है।

A. अपघटन अभिक्रिया
B. संयोजन अभिक्रिया
C. विस्थापन अभिक्रिया
D. ऊष्माशोषी अभिक्रिया

Ans: B

86. निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवाणुजनित रोग नहीं है?

A. एड्स
B. सिफिलिस
C. क्षय रोग
D. सुजाक

Ans: A

87. कौन-सा भारतीय गोल्फर, फ्लोरिडा में प्लेयर्स चैंपियनशिप 2022 में उपविजेता ( runner-up) रहा?

A. गौरव घई
B. शिव कपूर
C. अनिर्बान लाहिड़ी
D. अर्जुन अटवाल

Ans: C

88. भारतीय संविधान का किस अनुच्छेद में भारत के महान्यायवादी से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं?

A. अनुच्छेद 46
B. अनुच्छेद 76
C. अनुच्छेद 56
D. अनुच्छेद 66

Ans: B

89. भारतीय संविधान के किस भाग में मूल अधिकारों का वर्णन है?

A. भाग V
B. भाग III
C. भाग VI
D. भाग IV

Ans: B

90. यदि मंडल ने F2 पीढ़ी का अध्ययन नहीं किया होता तो क्या होता?

A. वह पता नहीं लगा पाते कि कौन से लक्षण प्रभावी थे
B. वह कई लक्षणों का अध्ययन नहीं कर पाते
C. वह पता नहीं लगा पाते कि अप्रभावी लक्षण नष्ट नहीं होते हैं
D. वह हाइब्रिड पौधे प्राप्त कर पाने में सक्षम नहीं होते

Ans: C

91. विभज्योतक ऊतक कोशिकाओं में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता होती है ?

A. कोशिका भित्ति
B. रसधानी
C. केंद्रक
D. कोशिका द्रव्य

Ans: B

92. जैविक अपशिष्ट निपटान की सर्वोत्तम विधि कौन सी है?

A. खुले में जमा करना
B. भस्मीकरण
C. पुनः-उपयोग
D. पुनर्चक्रण

Ans: B

93. प्राकृतिक गैस का जलना निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया है?

A. प्रतिस्थापन अभिक्रिया
B. अपघटन अभिक्रिया
C. ऊष्माशोषी अभिक्रिया
D. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

Ans: D

94. भारत में वायु खेलों (air sports) का सर्वोच्च शासी निकाय कौन-सा है?

A. नागर विमानन मंत्रालय
B. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय
C. एयरो क्लब ऑफ इंडिया
D. एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया

Ans: D

95. पुलि-कली (बाघ नृत्य) कार्यक्रम, इनमें से किस त्योहार के दौरान होने वाला, मुख्य आकर्षण है?

A. पोंगल
B. ओणम
C. बिहु/बिहू
D. बैसाखी

Ans: B

96. न्यूलैंड के अष्टक सिद्धांत के अनुसार, प्रकृति में कितने तत्व मौजूद हैं?

A. 36
B. 56
C. 76
D. 46

Ans: B

97. इनमें से कौन-सी वाहिका रक्त को हृदय से, फेफड़ों के अलावा, शरीर के विभिन्न अंगों तक ले जाती है ?

A. महाधमनी
B. महाशिरा
C. फुफ्फुस धमनी
D. फुफ्फुस शिरा

Ans: A

98. किस वर्तमान राज्य के कुछ हिस्सों में 400 वर्ष पहले ‘कुल्ह’ नामक नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित की गई थी?

A. उत्तर प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. जम्मू और कश्मीर

Ans: B

99. 1955 में कर्वे समिति नामक एक विशेष समिति का गठन किया गया था। इस समिति द्वारा इनमें से किसकी अनुशंसा की गई थी ?

A. कपास और ताजे फलों का तेजी से निर्यात
B. शहरी विकास के उद्देश्य से बड़े उद्योगों को बढ़ावा देना
C. कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देना
D. ग्रामीण विकास के उद्देश्य से लघु उद्योगों को बढ़ावा देना

Ans: D

100 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi
100 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

100. 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत में निम्नलिखित में से किस भाषा के बोलने वालों की संख्या सर्वाधिक है?

A. ओडिया
B. मलयालम
C. हिंदी
D. बांग्ला

Ans: C

यहाँ हो गए 100 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

101. निम्नलिखित में से कौन 15 सोवियत गणराज्यों में से पहला था जिसने अपनी आजादी की घोषणा की?

A. एस्टोनिया
B. लिथुआनिया
C. ताजिकिस्तान
D. लातविया

Ans: B

102. एन.ए.एम. (NAM) का पहला शिखर सम्मेलन किस वर्ष आयोजित किया गया था?

A. 1961
B.1966
C. 1978
D. 1972

Ans: A

103. तेलंगाना आंदोलन की शुरुआत किस वर्ष में हुई थी ?

A. 1945
B. 1969
C. 1943
D. 1947

Ans: B

104. 1977 में, भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किस कारण से अशोक मेहता समिति की नियुक्ति की ?

A. पंचायती राज व्यवस्था को पुनर्जीवित और मजबूत करने के लिए
B. पंचायती राज व्यवस्था का शुरुआत कराने
C. जमीनी स्तर पर विकास का विश्लेषण करने के लिए
D. पंचायती राज के नियमित चुनाव के लिए

Ans: A

105. नर्मदा बचाओ आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

A. बाबा आमटे
B. राजेन्द्र सिंह
C. मेधा पाटकर
D. सुंदरलाल बहुगुणा

Ans: C

106. पॉलिटिक्स इन इंडिया’ नामक पुस्तक किसने लिखी है?

A. संजीब बरुआ
B. रजनी कोठारी
C. लुई ड्यूमॉन्टी
D. अतुल कोहली

Ans: B

107. ‘द ब्यूरोक्रेटाइजेशन ऑफ द वर्ल्ड’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

A. हैरियट मार्टिनौ
B. हर्बर्ट स्पेंसर
C. ब्रूनो रिज्जी
D. मिशेल फौकॉल्ट

Ans: C

108. किस संशोधन ने भारतीय लोकतंत्र में सरकार के तीसरे स्तर की शुरुआत की?

A. 67वां संशोधन
B. 73वें और 74वें दोनों संशोधन
C. 74वां संशोधन
D. 73वां संशोधन

Ans: B

109. किस वर्ष ‘बामसेफ’ (बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज़ एम्पलाइज़ फेडरेशन) का गठन हुआ?

A. 1976
B. 1974
C. 1972
D. 1978

Ans: D

110. निम्नलिखित में से किसने ‘विमेंस रोल इन इकनोमिक डेवलपमेंट’ नामक पुस्तक लिखी है?

A. थॉमस रॉबर्ट माल्थस
B. एस्टर बोसरुप
C. एलिनोर ओस्ट्रोम
D. ओलिविया एस मिचेल

Ans: B

111. 1860 के दशक में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने निम्नलिखित में से किस मुद्दे पर उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के बीच गृह युद्ध देखा?

A. गुलामी का उन्मूलन
B. बंदूक नियंत्रण कानून
C. महिलाओं के अधिकार
D. अलगाव

Ans: A

112. निम्नलिखित में से किसने संरचनात्मक रूपरेखा दृष्टिकोण (स्ट्रक्चरल फ्रेमवर्क एप्रोच) दिया?

A. मैक्स वेबर
B. गेब्रियल आलमंड
C. टैल्कॉट पार्सन्स
D. विलियम मिचेल

Ans: B

113. भारत ने किस वर्ष परमाणु उपकरण के परीक्षण के साथ छठे सदस्य के रूप में परमाणु क्लब में प्रवेश किया?

A. 1974
B. 1991
C. 1996
D. 1998

Ans: A

114. चीन ने तिब्बत पर किस वर्ष कब्ज़ा कर लिया?

A. 1949
B. 1958
C. 1955
D. 1950

Ans: D

115. “स्वदेशी आबादी के खिलाफ भेदभाव की समस्या का अध्ययन” किसके द्वारा रिपोर्ट किया गया था?

A. जोस आर मार्टिनेज
B. एम. ए. कॉनरॉय
C. रॉबर्ट ओ के ओहेन
D. रिडेल – डिक्सन

Ans: A

116. ट्रांसनेशनल रिलेशंस एंड वर्ल्ड पॉलिटिक्स’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

A. केगली जूनियर
B. मैथ्यू इवेंजेलिस्टा
C. रिडेल- डिक्सन
D. रॉबर्ट ओ के ओहेन

Ans: D

117. निम्न में से किसने कहा है की ‘आदमी एक राजनीतिक जानवर है ‘ ?

A. चाणक्य
B. सुकरात (सॉक्रेटीस)
C. अरस्तु
D. प्लेटो

Ans: C

118. चीन के बारे में, किसने एक बार कहा था: “यह एक सोता हुआ दैत्य (जायंट) है, इसे सोने दो क्योंकि अगर यह जाग गया तो यह दुनिया को हिला देगा”?

A. नेपोलियन
B. एलेक्जेंडर 1. जार
C. जवाहरलाल नेहरू
D. लॉर्ड लिटन

Ans: A

119. निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे?

A. 1971
B. 1965
C. 1972
D. 1991

Ans: C

120. किस वर्ष में यूरोपीय परिषद् गठित हुई थी ?

A. 1949
B. 1950
C. 1952
D. 1951

Ans: A

121. ‘द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर: नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया’ यह किताब निम्न में से किसने लिखी है ?

A. बरखा दत्त
B. शशि थरूर
C. राजदीप सरदेसाई
D. राहुल गाँधी

Ans: B

122. द राइज़ एंड डिक्लाइन ऑफ़ नेशंस इकोनॉमिक ग्रोथ, स्टैगफ्लेशन, एंड सोशल रिजिडिटीज़, 1982’ किसके द्वारा लिखा गया है?

A. हेरोल्ड लासवेल
B. सैमुअल पी. हंटिंगटन
C. जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
D. मांकुर ओल्सन

Ans: D

123. होमो – हिरार्किकस ऑन द इंडियन कास्ट सिस्टम’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

A. निकोलस डर्क्स
B. कांचा इलैया
C. गेराल्ड बेरेमैन
D. लुई ड्यूमॉन्टी

Ans: D

124. विद्वानों मेल्विन डी फ्लेर और सैंड्रा बॉल-रोकेज़च ने निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धांत दिया ?

A. स्पाइरल ऑफ साइलेंस सिद्धांत
B. मीडिया प्रणाली निर्भरता सिद्धांत
C. एजेंडा सेटिंग सिद्धांत
D. विकास संचार सिद्धांत

Ans: B
125. निम्नलिखित में से कौन ‘सिस्टम एंड प्रोसेस इन इंटरनेशनल पॉलिटिक्स’ पुस्तक के लेखक हैं?

A. मॉर्टन कपलान
B. डेविड ईस्टन
C. सुसन ईटन
D. गॉर्डन एंडरसन

Ans: A

यहाँ हो गए 125 General Knowledge Multiple Choice Questions And Answers In Hindi

126. “हु वेयर शुद्रास” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. बी. आर. अम्बेडकर
B. अटल बिहारी वाजपेयी
C. सलमान खुर्शीद
D. ए पी जे अब्दुल कलाम

Ans: A

127. भारतीय संविधान: राष्ट्र की आधारशिला किसने लिखी है?

A. ग्रेनविल ऑस्टिन
B. अमर्त्य सेन
C. हॉब्स
D. जॉन रॉल्स

Ans: A

128. पुस्तक “रीजनेबलनेस ऑफ क्रिश्चियनिटी” __ में प्रकाशित हुई थी।

A. 1690
B. 1660
C. 1695
D. 1692

Ans: C

129. वह भारतीय नेता जो भारत रत्न पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता हैं ।

A. बलराज मधोक
B. के. एम. मुंशी
C. राजगोपालाचारी
D. बी आर अंबेडकर

Ans: C
130. 19 मार्च 2003 को, अमेरिका ने किस कोडनेम के तहत इराक पर अपना आक्रमण शुरू किया?

A. ऑपरेशन रेड
B. ऑपरेशन इराकी फ्रीडम
C. ऑपरेशन वॉर ऑन टेररिज्म
D. ऑपरेशन टेरर फ्रीडम

Ans: B

131. किस वर्ष तक भारत ने चुनावों में पूरी तरह से ईवीएम का उपयोग करना शुरू कर दिया था?

A. 2010
B. 1992
C. 1984
D. 2004

Ans: D

132. लोक लेखा समिति में कितने सदस्य होते हैं?

A. 24
B. 22
C. 18
D. 20

Ans: B

133. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राज्य सभा 2/3 बहुमत से विधेयक पारित कर सकती है और एक या अधिक अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना कर सकती है?

A. अनुच्छेद 256
B. अनुच्छेद 96
C. अनुच्छेद 356
D. अनुच्छेद 312

Ans: D

134. निम्नलिखित में से भारत के किस प्रधान मंत्री ने भारत की पहली गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया??

A. चंद्र शेखर
B. मोरारजी देसाई
C. इंदिरा गांधी
D. चरण सिंह

Ans: B

135. ट्रिवेलाई संयुक्त राष्ट्र के पहले महासचिव थे। वह निम्नलिखित में से किस देश से थे?

A. नॉर्वे
B. इटली
C. जर्मनी
D. फ्रांस

Ans: A

136. 1974 की रेलवे हड़ताल का आह्वान जॉर्ज फर्नांडीस के नेतृत्व में किया गया था जब वह __ के अध्यक्ष थे ।

A. भारतीय कामगार सेना
B. रेलवे एम्प्लोयी यूनियन
C. रेल मज़दूर संघ
D. ऑल इंडिया रेलवेमेंन फेडरेशन

Ans: D

137. निम्नलिखित में से किस वर्ष स्वतंत्र पार्टी का गठन किया गया था?

A.1955
B.1961
C. 1952
D. 1959

Ans: D

138. लाल साम्राज्य (USSR) निम्नलिखित में से किस वर्ष में विघटित हुआ था?

A. 1992
B. 1991
C. 1993
D. 1989

Ans: B

139. मध्य एशिया के किस देश ने दस वर्षों तक चले गृहयुद्ध को देखा?

A. आज़रबाइजान
B. उज़्बेकिस्तान
C. तजाकिस्तान
D. तुर्कमेनिस्तान

Ans: C

140. 1997 में, प्रधान मंत्री के रूप में चुने गए श्री इंद्र कुमार गुजराल _ के सदस्य थे।

A. लोकसभा
B. राज्य सभा
C. केरल से राज्य विधानमंडल के सदस्य
D. गुजरात के लिए राज्य विधानमंडल के सदस्य

Ans: B

141. भारत में पंचवर्षीय योजना का विचार कहाँ से अपनाया गया था?

A. जापान
B. संयुक्त राज्य अमरीका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. संयुक्त सोवियत समाजवादी गणराज्य

Ans: D

142. किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राज्य आधुनिक वैज्ञानिक तर्ज पर कृषि और उद्योग को विकसित करने का प्रयास करेगा?

A. अनुच्छेद 48
B. अनुच्छेद 114
C. अनुच्छेद 39
D. अनुच्छेद 148

Ans: A

143. राज्य आर्थिक आर्थिक सामर्थ्य और विकास की सीमाओं के भीतर, काम पाने के, शिक्षा पाने के और बेरोजगारी, बुढ़ापा, बीमारी और निःशक्तता तथा अन्य अनर्ह अभाव की दशाओं में लोक सहायता पाने के अधिकार को प्राप्त कराने का प्रभावी उपबंध करेगा। यह किस अनुच्छेद में दिया गया है?

A. अनुच्छेद 47
B. अनुच्छेद 41
C. अनुच्छेद 44
D. अनुच्छेद 40

Ans: B

144. 1946 में युद्ध के बाद अंतरिम सरकार के वित्त मंत्री कौन थे?

A. लियाकत अली खान
B. जॉन मथाई
C. जुल्फिकार अली भुट्टो
D. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

Ans: A

145. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत प्रत्येक निवासी, स्वस्थ दिमाग का वयस्क नागरिक, और अपराध, भ्रष्टाचार या अवैध व्यवहार के आधार पर कानूनी रूप से प्रतिबंधित नहीं होने वाला व्यक्ति, मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का हकदार है?

A. अनुच्छेद 224
B. अनुच्छेद 225
C. अनुच्छेद 329
D. अनुच्छेद 326

Ans: D

146. भारत की पहली प्रमुख विज्ञान नीति, वैज्ञानिक नीति संकल्प (एसपीआर) का मसौदा किस वर्ष तैयार गया था?

A. 1971
B. 1964
C. 1958
D.1983

Ans: C

147. मेघालय को असम से अलग करके कब बनाया गया था?

A. 1970
B. 1971
C. 1973
D. 1972

Ans: D

148. इंदिरा गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति को दस सूत्री कार्यक्रम को अपनाने के लिए कब कहा था?

A. जुलाई 1967
B. अप्रैल 1967
C. जून 1967
D. मई 1967

Ans: D

149. 1947 की शुरुआत में, हिंदुस्तान मजदूर सेवक संघ की स्थापना किसके साथ की गई थी?

A. कलकत्ता टेक्सटाइल वर्कर्स
B. बॉम्बे टेक्सटाइल वर्कर्स
C. साबरमती टेक्सटाइल वर्कर्स
D. अहमदाबाद टेक्सटाइल वर्कर्स

Ans: D

150. निम्नलिखित में से किस सम्राट ने सांची में स्तूप का निर्माण करवाया था?

A. बिन्दुसार
B. कुमारगुप्त
C. कनिष्क
D. अशोक

Ans: D

यह भी पढ़े Daily Current Affairs

Topic Wise Current Affairs  Click Here 
Daily Current Affairs  Click Here  
Weekly Current Affairs  Click Here  
 Monthly Current Affairs  Click Here   

Telegram Group –  Click Here 

निष्कर्ष : आप सभी ने  General Awareness Questions And Answers In Hindi के को पढ़ लिया होगा ये सभी प्रश्न बोहत ज्यादा महत्वपूर्ण है आने वाले सभी एक्साम्स के लिए अगर आप किसी भी प्रकार का Questions पूछना चाहते हो तो आप हमे कमेंट कर सकते हो |

Leave a Comment