RRB NTPC Exam 2025 Practice SET 5 : नमस्कार साथियों आज हम आप सभी के लिए सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नों का प्रेक्टिस सेट लेकर आए हैं आप सभी अगर आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के लिए प्रैक्टिस सेट ढूंढ रहे हो तो आज आप सभी को यहां प्रैक्टिस सेट मिलेगा यह प्रैक्टिस सेट आपके आने वाले परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है |

रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा कुछ समय बाद होने वाली है अगर आप भी रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सभी को पता होगा रेलवे की परीक्षा में कंपटीशन बहुत ही ज्यादा होता है इसलिए परीक्षा में सफल होने के लिए आप सभी को ज्यादा मेहनत करनी चाहिए आज का यह प्रैक्टिस सेट चुनिंदा प्रश्नों के साथ बनाया गया है इसलिए इस टेस्ट को पूरा जरूर करें |
Premium Free Test | Click Here |
All Subject Test Series | Click Here |
RRB NTPC Exam 2025 Practice SET 4 for NTPC CBT Exam
RRB NTPC Exam 2025 Practice SET 5
Q. संविधान सभा के लिए चुनाव कब सम्पन्न हुए?
उत्तर: 1946 ई. में
Q. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब की गई?
उत्तर: 9 दिसम्बर, 1946
Q. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ था?
उत्तर: दिल्ली में
Q. संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?
उत्तर: सच्चिदानंद सिन्हा ने
Q. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Q. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: सच्चिदानंद सिन्हा
Q. संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर: बी. एन. राव को
Q. संविधान के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन हेतु संविधान सभा ने कितनी समितियाँ नियुक्त की थी?
उत्तर: ग्यारह
Q. संविधान सभा के प्रारूप समिति की नियुक्ति कब की गई?
उत्तर: 29 अगस्त, 1947
Q. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे?
उत्तर: डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
Q. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे?
उत्तर: 389
Q. संविधान सभा में विभिन्न प्रांतों के लिए 292 सदस्यों का निर्वाचन होना था, इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए?
उत्तर: 208 सदस्य
Q. पुनर्गठन के पश्चात वर्ष 1947 ई. में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गई?
उत्तर: 229
Q. पुनर्गठित संविधान सभा में देशी रियासतों के लिए कितने प्रतिनिधि थे?
उत्तर: 70
Q. पुनर्गठित संविधान सभा में विभिन्न प्रांतों के लिए कितने प्रतिनिधि थे?
उत्तर: 229
Q. संविधान सभा के सदस्यों को किसने अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया?
उत्तर: प्रांतों के विधानसभा ने
Q. संविधान सभा में किस प्रांत का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक था?
उत्तर: संयुक्त प्रांत का
Q. किस क्षेत्र से बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था?
उत्तर: पश्चिम बंगाल से
Q. संविधान सभा का चुनाव किस आधार पर हुआ?
उत्तर: व्यस्क मताधिकार के
Q. भारतीय संविधान को किसने बनाया?
उत्तर: संविधान सभा ने
Q. ‘भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छा अनुसार होगा’, किसके द्वारा यह कथन व्यक्त किया गया है?
उत्तर: महात्मा गांधी द्वारा
Q. किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाए?
उत्तर: मोतीलाल नेहरू द्वारा
Q. संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: एम. एन. राय द्वारा
Q. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया?
उत्तर: जवाहरलाल नेहरू ने
Q. किस व्यक्ति ने 1938 ई. में व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?
उत्तर: जवाहरलाल नेहरू ने
Q. किस योजना के तहत वर्ष 1942 में यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरांत संविधान का निर्माण करेगी?
उत्तर: क्रिप्स योजना
Q. संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1895 ई. में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई?
उत्तर: बाल गंगाधर तिलक द्वारा
Q. भारत की संविधान सभा गठन करने का आधार क्या था?
उत्तर: कैबिनेट मिशन प्लान, 1946
Q. वर्ष 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की मांग को कहां हुए अधिवेशन में स्वीकृति दी गई?
उत्तर: लखनऊ के
RRB NTPC Exam 2025 Practice SET 5 PDF
अगर आप भी रेलवे के विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं जैसे ग्रुप डी या एनटीपीसी या किसी अन्य सरकारी परीक्षाओं से संबंधित फ्री पीडीएफ पाना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें- Click Here
अंतिम शब्द
मैं आशा करता हूं आप सभी को हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी आप सभी ने अच्छा स्कोर क्या होगा इस टेस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें धन्यवाद

Ghantajob.com स्टडी प्लेटफार्म में बतौर कंटेंट राइटर और क्विज बनाने के तौर पर कार्यरत हु। शुभम कुमार को Ghantajob.com प्लेटफाॅर्म और कंटेंट राइटर और क्विज बनाने में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पहले और भी वेबसाइट में कंटेंट डेवलपर और कंटेंट राइटर रह चुके हैं। शुभम कुमार ने दिल्ली विश्वविद्याल से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट की है।
Leave a Reply