Social Media Group Cards
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC CGL Previous Year Paper in Hindi – फ्री में PDF डाउनलोड करें

4.2/5 - (9 votes)
SSC CGL Previous Year Paper in Hindi
SSC CGL Previous Year Paper in Hindi

आज मैं आप सभी को SSC CGL Previous Year Paper in Hindi प्रोवाइड करूंगा अगर आपको भी SSC CGL Previous Year Question Paper PDF चाहिए तो आज मैं आप सभी को SSC CGL Notes, CGL Paper PDF, SSC CGL Exam Questions महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताऊंगा |


अगर आप भी SSC CGL पिछले वर्ष के पेपर ढूंढ रहे हैं क्योंकि सभी को पता है पिछले वर्षों के एग्जाम के प्रश्न बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं अगर हम किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इसलिए SSC CGL Previous Year Questions बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है


SSC CGL QUIZ 

0%
26

Previous Year GK Questions Quiz

Q. प्रसिद्ध गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ मूल रूप से _ के द्वारा गाया गया था।

Q. ‘पंथी’ नृत्य शैली का संबंध भारत के किस राज्य से है?

Q. मोना एक ऐसे महासागर के बारे में लिखती हैं जो उत्तरी अमेरिका को यूरोप से अलग करता है। इस महासागर का क्या नाम है?

Q. निम्नलिखित में से किसे 1956 में भारत सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की सभी मौजूदा जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करके स्थापित किया गया था?

Q. निम्नलिखित में से, 1913 में भारत के बाहर स्थापित एक क्रांतिकारी संगठन कौन-सा था?

Q. भारत और श्रीलंका _ बनाने वाले टापुओं के एक समूह से जुड़े हुए हैं।

Q. भारतीय संविधान के अनुसार भारत में राज्य विधान सभा का कार्यकाल कितना होता है?

Q. निशागंधी उत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

Q. निम्नलिखित में से किस सामाजिक-धार्मिक समुदाय की स्थापना राजा राम मोहन राय ने की थी?

Q. कौन-सा प्राकृतिक यौगिक, पौधों के प्रकाश संश्लेषण में मदद करता है?

Q. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है ?

Q. किस मौर्य शासक को यूनानियों द्वारा ‘अमित्रघात’ कहा जाता था?

Q. 1527 में खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराने के बाद निम्नलिखित में से किसने ‘गाजी’ की उपाधि धारण की ?

Q. भारतीय निशानेबाज और स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की आत्मकथात्मक पुस्तक को क्या कहा जाता है।

Q. आर्थिक प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक), भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE ) के आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में जनवरी 2022 तक सबसे अधिक बेरोजगारी दर देखी गई ?

Q. निम्नलिखित में से कौन औरंगजेब के अधीन मुगल वास्तुकला का एक उदाहरण है?

Q. आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप 2011 में, इनमें से किस पशु को आधिकारिक शुभंकर बनाया गया था?

Q. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के तहत निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में ग्राम पंचायतों के संगठन का प्रावधान है?

Q. निम्न विकल्पों में से सर्वाधिक अभिक्रियाशील धातु का चयन कीजिए।

Q. निम्नलिखित में से किस बंदरगाह को ‘डायमंड हार्बर’ के नाम से जाना जाता है ?

Q. निम्नलिखित में से कौन सा प्राणिजगत के मोलस्का संघ का एक उदाहरण है?

Your score is

The average score is 44%

0%

STUDY WHATSAP GROUP

100+ Free History Practice Test Click Here
1000+ GK Free Test Series  Click Here
75+ Topic Wise GK Test Series  Click Here
Latest Test Series  Click HERE 

SSC CGL Previous Year Paper Questions in Hindi

Q. ‘पंथी’ नृत्य शैली का संबंध भारत के किस राज्य से है?

A. छत्तीसगढ़
B. महाराष्ट्र
C. पंजाब
D. केरल

Ans: A

पंथी, छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण नृत्य में से एक छत्तीसगढ़ का लोक नृत्य है। यह मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के सतनामी समुदाय द्वारा किया जाता है।

Q. मोना एक ऐसे महासागर के बारे में लिखती हैं जो उत्तरी अमेरिका को यूरोप से अलग करता है। इस महासागर का क्या नाम है?

A. अटलांटिक महासागर
B. हिंद महासागर
C. प्रशांत महासागर
D. आर्कटिक महासागर

Ans: A

मोना एक ऐसे महासागर के बारे में लिखती हैं जो उत्तरी अमेरिका को यूरोप से अलग करता है। उस महासागर का नाम अटलांटिक महासागर हैं

Q. प्रसिद्ध गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ मूल रूप से _ के द्वारा गाया गया था।

A. श्रेया घोषाल
B. आशा भोंसले
C. अरिजीत सिंह
D. लता मंगेशकर

Ans: D

ऐ मेरे वतन के लोगो एक हिन्दी देशभक्ति गीत है जिसे कवि प्रदीप ने लिखा था और जिसे सी॰ रामचंद्र ने संगीत दिया था। ये गीत 1962 के चीनी आक्रमण के समय मारे गए भारतीय सैनिकों को समर्पित था।

Q. निम्नलिखित में से किसे 1956 में भारत सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की सभी मौजूदा जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करके स्थापित किया गया था?

A. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
B. न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड
C. साधारण बीमा निगम
D. भारतीय जीवन बीमा निगम

Ans: D

भारतीय जीवन बीमा निगम को बीमा अधिनियम, 1956 नामक संसद के अधिनियम द्वारा 243 कंपनियों के विलय से 1 सितम्बर, 1956 को निगमित किया गया था।

Q. निम्नलिखित में से, 1913 में भारत के बाहर स्थापित एक क्रांतिकारी संगठन कौन-सा था?

A. भारतीय जनता पार्टी
B. ग़दर पार्टी
C. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
D. साइमन कमीशन

Ans: B

15 जुलाई 1913 को लाला हरदयाल के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिसो में गदर पार्टी का नाम पैसिफिक कोस्ट हिंदुस्तान एसोसिएशन था, जिसके अध्यक्ष सोहन सिंह भाकना थे ।

Q. भारत और श्रीलंका _ बनाने वाले टापुओं के एक समूह से जुड़े हुए हैं।

A. भूपेन हजारिका सेत्
B. सिसेरी नदी सेतु
C. एडम्स सेतु
D. महात्मा गांधी सेतु

Ans: C

भारत और श्रीलंका , एडम्स सेतु बनाने वाले टापुओं के एक समूह से जुड़े हुए हैं।

Q. भारतीय संविधान के अनुसार भारत में राज्य विधान सभा का कार्यकाल कितना होता है?

A. 5 वर्ष
B. 7 वर्ष
C. 4 वर्ष
D. 3 वर्ष

Ans: A

भारतीय संविधान के अनुसार भारत में राज्य विधान सभा का कार्यकाल 5 वर्ष के लिए होता है ।

Q. निशागंधी उत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

A. मध्य प्रदेश
B. ओडिशा
C. केरल
D. राजस्थान

Ans: C

केरल के त्रिवेन्‍द्रम अथवा तिरुवनंतपुरम शहर में कनकुन्‍नु महल प्रांगण में निशागंधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाता है। लगभग एक सप्‍ताह चलने वाले इस उत्‍सव में पूरे देश के कारीगर भाग लेते हैं।

Q. निम्नलिखित में से किस सामाजिक-धार्मिक समुदाय की स्थापना राजा राम मोहन राय ने की थी?

A. प्रार्थना समाज
B. ब्रह्म समाज
C. अकाली दल
D. आर्य समाज

Ans: B

राजा राम मोहन राय ने सुधारवादी धार्मिक संघों को सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के साधन के रूप में देखा। उन्होंने 1815 में आत्मीय सभा, 1821 में कलकत्ता यूनिटेरियन एसोसिएशन और 1828 में ब्रह्म सभा की स्थापना की जो बाद में ब्रह्म समाज बन गई।

Q. कौन-सा प्राकृतिक यौगिक, पौधों के प्रकाश संश्लेषण में मदद करता है?

A. शर्करा (ग्लूकोज)
B. करक्यूमिन
C. क्लोरोफिल
D. लेक्टिन

Ans: C

क्लोरोफिल, प्राकृतिक यौगिक, पौधों के प्रकाश संश्लेषण में मदद करता है

Q. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है ?

A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. केरल
D. मध्य प्रदेश

Ans: A

2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश 199,812,341 की जनसंख्या वाला भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। भारत की लगभग 16.51% आबादी उत्तर प्रदेश में रहती है।

Q. किस मौर्य शासक को यूनानियों द्वारा ‘अमित्रघात’ कहा जाता था?

A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. बिन्दुसार
C. समुद्रगुप्त
D. कनिष्क

Ans: B

बिन्दुसार , मौर्य राजवंश के राजा थे, जो चन्द्रगुप्त मौर्य के पुत्र थे। बिन्दुसार को अमित्रघात, सिंहसेन्, मद्रसार तथा अजातशत्रु वरिसार भी कहा गया है।

Q. 1527 में खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराने के बाद निम्नलिखित में से किसने ‘गाजी’ की उपाधि धारण की ?

A. बाबर
B. दौलत खान लोदी
C. महमूद शाह प्रथम
D. हुमायूं

Ans: A

खानवा की लड़ाई बाबर के अधीन​ मुगल सेना और मेवाड़ के राणा सांगा के अधीन​ राजपूत गठबंधन के बीच एक निर्णायक लड़ाई थी । लड़ाई 16 मार्च 1527 को लड़ी गई थी।

Q. भारतीय निशानेबाज और स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की आत्मकथात्मक पुस्तक को क्या कहा जाता है।

A. ‘हंटिंग द हार्ड वे’
B. ‘शॉट्स फायर्ड’
C. ‘फायरिंग पॉइंट’
D. ‘अ शॉट ऐट हिस्ट्री’

Ans: D

ए शॉट एट हिस्ट्री: माई ऑब्सेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड 2011 भारतीय 2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की आत्मकथा है।

Q. आर्थिक प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक), भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE ) के आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में जनवरी 2022 तक सबसे अधिक बेरोजगारी दर देखी गई ?

A. राजस्थान
B. त्रिपुरा
C. दिल्ली
D. हरियाणा

Ans: D

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में 37.3% प्रतिशत के साथ भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सबसे अधिक बेरोजगारी दर है, इसके बाद जम्मू और कश्मीर में 32.8%, राजस्थान में 31.4% और झारखंड में 17.3% बेरोजगार हैं।

Q. निम्नलिखित में से कौन औरंगजेब के अधीन मुगल वास्तुकला का एक उदाहरण है?

A. मोती मस्जिद, दिल्ली
B. ताज महल, आगरा
C. जामा मस्जिद. दिल्ली
D. कुतुब मीनार, दिल्ली

Ans: A

औरंगज़ेब ने 1678 ई. में बीबी का मक़बरा अपनी पत्नी रबिया दुर्रानी की स्मृति में बनवाया था। औरंगज़ेब ने दिल्ली के लाल क़िले में मोती मस्जिद बनवाई थी।

अगर आप सभी Reasoning, Math, English, GK का फ्री टेस्ट सीरीज चाहते हो तो हमारी Application को डाउनलोड करें – Click Here

Q. दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 लोकसभा में __ मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

A. सामाजिक न्याय और अधिकारिता
B. विधि और न्याय मंत्रालय
C. रक्षा मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय

Ans: D

दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 लोकसभा में गृह मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

SSC CGL GK Previous Year Paper in hindi

Q. राष्ट्रीय भारतीय शास्त्रीय नृत्य संस्थान की ओर से अभिनंदन सरोज राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 किसे दिया गया?

A. छाया कुमार
B. शोभना नारायण
C. अपर्णा सतीसन
D. प्रभु देवा

Ans: C

राष्ट्रीय भारतीय शास्त्रीय नृत्य संस्थान की ओर से अभिनंदन सरोज राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 अपर्णा सतीसन को दिया गया।

Q. आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप 2011 में, इनमें से किस पशु को आधिकारिक शुभंकर बनाया गया था?

A. हाथी
B. बाघ
C. शेर
D. घोड़ा

Ans: A

एक 10 वर्षीय हाथी जो बहुत छोटा, उत्साही और दृढ़निश्चयी है। संपूर्ण विश्व के सभी क्रिकेट प्रेमी शुभंकर का नाम रखे जाने की एक प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते थे।

Q. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के तहत निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में ग्राम पंचायतों के संगठन का प्रावधान है?

A. अनुच्छेद 50
B. अनुच्छेद 30
C. अनुच्छेद 60
D. अनुच्छेद 40

Ans: D

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 40 ग्राम पंचायत के संगठन से संबंधित है । राज्य ग्राम पंचायतों को व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाएगा। यह उन्हें ऐसी शक्तियों और अधिकारों से संपन्न करता है जो उन्हें स्वशासन की इकाइयों के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाएंगे।

Q. निम्न विकल्पों में से सर्वाधिक अभिक्रियाशील धातु का चयन कीजिए।

A. सोडियम
B. लोहा
C. जस्ता
D. ताँबा

Ans: A

निम्न विकल्पों में से सर्वाधिक अभिक्रियाशील धातु सोडियम है।

Q. निम्नलिखित में से किसने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 (2021 में खेला गया) में कांस्य पदक जीता था?

A. पी. वी. सिंधु
B. नीरज चोपड़ा
C. मीराबाई चानू
D. रवि दहिया

Ans: A

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक पी. वी. सिंधु ने जीता था

 SSC CGL से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चंस
SSC CGL से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चंस

Q. निम्नलिखित में से किस बंदरगाह को ‘डायमंड हार्बर’ के नाम से जाना जाता है ?

A. मंगलोर
B. पोर्ट ब्लेयर
C. कोच्चि
D. कोलकाता

Ans: D

हल्दिया बंदरगाह: यह एक नदी का बंदरगाह है जो पश्चिम बंगाल में हुगली नदी पर स्थित है। इसे डायमंड हार्बर के नाम से जाना जाता है।

Q. निम्नलिखित में से कौन सा प्राणिजगत के मोलस्का संघ का एक उदाहरण है?

A. डॉल्फिन
B. समुद्री घोड़ा
C. राज कर्कट (किंग क्रैब )
D. ऑक्टोपस

Ans: D

ऑक्टोपस , प्राणिजगत के मोलस्का संघ का एक उदाहरण है

Q. निम्नलिखित में से कौन 1946 में मद्रास निर्वाचन क्षेत्र से संविधान सभा के सदस्य बने थे?

A. हंसा जीवराज मेहता
B. कमला चौधरी
C. अम्मू स्वामीनाथन
D. बेग़म ऐज़ाज़ रसूल

Ans: C

1946 में मद्रास निर्वाचन क्षेत्र से संविधान सभा के सदस्य अम्मू स्वामीनाथन बने थे?

Q. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा संशोधन 1993 में नगरपालिका सरकारों को संवैधानिक रूप से मान्यता देने के लिए अधिनियमित किया गया था?

A. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम (CAA), 1990
B. 72वां संविधान संशोधन अधिनियम (CAA), 1989
C. 71वां संविधान संशोधन अधिनियम ( CAA), 1988
D. 74वां संविधान संशोधन अधिनियम ( CAA), 1992

Ans: D

74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने नगर पालिकाओं को संवैधानिक मान्यता दी। 1992 के 74वें संशोधन अधिनियम ने भारत के संविधान में एक नया भाग IX-A जोड़ा, जिसे ‘नगर पालिका’ कहा जाता है।

Q. राष्ट्रीय शहरी स्वच्छता नीति के तहत, कोई ऐसा शहर जो 34 और 66 के बीच अंक प्राप्त करता है और जिसमें काफी सुधार की आवश्यकता होती है, वह __ से रंग कोडित होता है।

A. नीला
B. काले
C. हरे
D. लाल

Ans: B

राष्ट्रीय शहरी स्वच्छता नीति के तहत, एक शहर जिसने 34 और 66 के बीच अंक प्राप्त किए हैं और जिसमें काफी सुधार की आवश्यकता होती है, उसे काले रंग के रूप में कूटबद्ध किया जाता है।

Q. तरल अपशिष्ट जल के ऊपर तैरने वाले वसा, ग्रीस और तेल जैसे ठोस पदार्थ _ कहलाते हैं।

A. स्लज
B. कंपोस्ट
C. यूरिया
D. पीट

Ans: A

वसा, ग्रीस और तेल जैसे तैरने योग्य पदार्थ जो तरल अपशिष्ट जल के ऊपर तैरते हैं, आपंक या स्लज कहलाते हैं।

Q. निम्नलिखित में से किस नृत्य में नर्तक अपने सिर पर जले हुए दीयों वाले बर्तनों को संतुलित रखते हैं?

A. तमाशा नृत्य
B. चरी नृत्य
C. कोली नृत्य
D. धनगरी गजा नृत्य

Ans: B

चरी नृत्य राजस्थान भारत में लोकप्रिय लोक नृत्यों में से एक है। चरी नृत्य में, महिलाएं अपने सिर पर चरी या बर्तन रखती हैं और फिर एक जलता हुआ दीपक बर्तन में रखा जाता है।

Q. श्री अकाल तख्त साहिब ___ परिसर के भीतर स्थित है।

A. गुरुद्वारा बंगला साहिब
B. पटना साहिब
C. स्वर्ण मंदिर
D. पांवटा साहिब

Ans: C

श्री अकाल तख्त सिखों के पांच तख्तों (जिसका अर्थ “शक्ति की गद्दी” होता है।) में से एक है। यह भारत में पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में स्थित है।

Q. स्वच्छ पेयजल प्राप्त करने के लिए विसंक्रामक का उपयोग निस्यंदन के बाद किया जाता है। हालांकि , निस्संक्रामक का उपयोग ___ हटाने के लिए नहीं किया जाता है।

A. खनिज पदार्थ
B. विषाणु
C. परजीवी
D. जीवाणु

Ans: A

स्वच्छ पेयजल प्राप्त करने के लिए विसंक्रामक का उपयोग निस्यंदन के बाद किया जाता है। हालांकि , निस्संक्रामक का उपयोग खनिज पदार्थ हटाने के लिए नहीं किया जाता है।

Q. ‘शंकुक (gnomon)’ __ का एक भाग है।

A. दूरबीन
B. सौर घड़ी
C. ट्रांसफार्मर
D. बोलोमीटर

Ans: B

‘शंकुक (gnomon)’ सौर घड़ी का एक भाग है।

Q. अशोक के लघु शिलालेख भारत के विभिन्न भागों में पाए गए हैं। कर्नाटक के निम्नलिखित में से कौन से स्थल पर अशोक के लघु शिलालेख नहीं मिले हैं?

A. ब्रह्मगिरी
B. गविमठ
C. मस्की
D. रूपनाथ

Ans: D

रूपनाथ शिलालेख मध्य प्रदेश के जबलपुर की कैमूर पहाड़ियों के पास है। मस्की शिलालेख कर्नाटक के रायचूर जिले में है।

Q. अन्नपूर्णा चोटी हिमालय के किस क्षेत्र से संबंधित है?

A. कुमाऊं
B. गढ़वाल
C. भूटान
D. नेपाल

Ans: D

अन्नपूर्णा (Annapurna) हिमालय का एक पर्वतीय पुंजक है यह पुंजक 55 किमी लम्बा है और उत्तर-मध्य नेपाल में स्थित है।

Q. अन्यों की तुलना में निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी काजू की वृद्धि के लिए अधिक उपयुक्त है ?

A. लाल लैटेराइट मिट्टी
B. काली कपास मिट्टी
C. जलोढ़ मिट्टी
D. शुष्क मिट्टी

Ans: A

काजू उगाने के लिए लाल लेटराइट मृदा सबसे उपयुक्त होती है।

Q. __ सप्तपदी अनुष्ठान के पूरा होने पर विवाह को पूर्ण और बाध्यकारी मानता है।

A. हिंदू विवाह अधिनियम, 1955
B. मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) एप्लीकेशन अधिनियम, 1937
C. भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम, 1862
D. पारसी विवाह और तलाक अधिनियम, 1936

Ans: A

हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 सप्तपदी अनुष्ठान के पूरा होने पर विवाह को पूर्ण और बाध्यकारी मानता है।

Q. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में महिला लिंगानुपात सबसे कम है?

A. उत्तर प्रदेश
B. सिक्किम
C. पंजाब
D. हरियाणा

Ans: D

2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा राज्य में महिला लिंगानुपात सबसे कम है?

Q. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सुभाष चंद्र बोस द्वारा उद्धृत किया गया था?

A. खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद को दूसरों की सेवा में लगा दें।
B. पहले वो आपको नजरअंदाज करते हैं, फिर वो आप पर हंसते हैं, फिर वो आपसे लड़ते हैं, फिर आप जीत जाते हैं।
C. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
D. ऐसे रहिए जैसे कि आप कल मरने वाले हैं। ऐसे सीखिए जैसे कि आपको यहां हमेशा रहना है।

Ans: C

‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’- नताजी सुभाष चंद्र बोस ‘सुभाष चंद्र बोस’- राष्ट्रवादी और कमांडर, किताब के अनुसार इस नारे का इतिहास 4 जुलाई 1944 से जुड़ा है।

Q. निम्नलिखित भारतीय कलाकारों में से किसने वर्ष 2019 का ‘जोआन मीरो पुरस्कार’ जीता था?

A. जोगेन चौधरी
B. जितेन ठुकराल
C. नलिनी मालानी
D. अंजलि इला मेनन

Ans: C

भारतीय समकालीन कलाकार नलिनी मलानी ने 2019 के लिए जोन मिरो पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार का नाम स्पेनिश चित्रकार और मूर्तिकार जोन मिरो के नाम पर रखा गया है, जो 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक हैं।

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा स्वाभाविक रूप से न्यायपूर्ण है ?

A. मौलिक कर्तव्य
B. राज्य के निर्देशक सिद्धांत
C. मौलिक अधिकार
D. इनमें से कोई नहीं

Ans: C

मौलिक अधिकार , स्वाभाविक रूप से न्यायपूर्ण है

Q. निम्न में से किस अनुच्छेद में, पाकिस्तान से भारत आए लोगों के लिए नागरिकता के अधिकार का उल्लेख है ?

A. अनुच्छेद 4
B. अनुच्छेद 8
C. अनुच्छेद 6
D. अनुच्छेद 10

Ans: C

आर्टिकल 6: संविधान के अनुच्छेद छह उन लोगों की नागरिकता के बारे में बात करता है, जो पाकिस्तान से पलायन कर भारत आए हैं। ऐसे लोगों को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला जो 19 जुलाई 1948 तक भारत आ चुके थे। दूसरे वे लोग जो 19 जुलाई 1948 के बाद भारत में आए हैं।

Q. निजता का अधिकार किसके अधीन आता है ?

A. अनुच्छेद 19
B. अनुच्छेद 20
C. अनुच्छेद 21
D. अनुच्छेद 18

Ans: C

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 कहता है कि “किसी भी व्यक्ति को विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अतिरिक्त उसके जीवन और वैयक्तिक स्वतंत्रता के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है”।

Q. इलबारी वंश (दिल्ली सल्तनत) का प्रथम शासक कौन था ?

A. कुतुबुद्दीन ऐबकी
B. गयासुद्दीन तुगलक
C. इल्तुतमिश
D. रजिया सुल्तान

Ans: A

इलबारी वंश (दिल्ली सल्तनत) का प्रथम शासक कुतुबुद्दीन ऐबकी था ।

Q. इरावतनेश्वर मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है ?

A. तेलंगाना
B. पश्चिम बंगाल
C. राजस्थान
D. तमिलनाडु

Ans: D

ऐरावतेश्वर मंदिर, द्रविड़ वास्तुकला का एक हिंदू मंदिर है जो दक्षिणी भारत के तमिलनाड़ु राज्य में कुंभकोणम के पास दारासुरम में स्थित है।

Q. शहिद भगत सिंह जी की जयंती कब मनाई जाती है।

A. 27 सितंबर
B. 28 सितंबर
C. 29 सितंबर
D. 26 सितंबर

Ans: B

28 सितंबर को जन्मे भगत सिंह के निधन वाले दिन को शहादत दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Q. सितार एवं तबला का आविष्कारक किसे माना जाता है ?

A. स्वामी हरिदास
B. बैजू बावरा
C. तानसेन
D. अमीर खुसरो

Ans: D

अमीर खुसरो सितार और तबले का जनक माना जाता है. तबला एक वाद्य यंत्र है। आधुनिक काल में गायन, वादन तथा नृत्य की संगति में तबले का प्रयोग होता है।

Q. पूरी के जगन्नाथ मंदिर का निमार्ण किस शैली में किया गया है?

A. बेसर शैली
B. नागर शैली
C. द्रविड़ शैली
D. इनमें से कोई नहीं

Ans: D

कलिंग शैली के मंदिर स्थापत्यकला और शिल्प के आश्चर्यजनक प्रयोग से परिपूर्ण, यह मंदिर, भारत के भव्यतम स्मारक स्थलों में से एक है।

Q. ‘मोदी गवर्नमेंट: न्यू सर्ज ऑफ कम्युनलिज्म’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. प्रणब मुखर्जी
B. जसवंत सिंह
C. सीताराम येचुरी
D. एम जे अकबर

Ans: C

‘मोदी गवर्नमेंट: न्यू सर्ज ऑफ कम्युनलिज्म’ पुस्तक के लेखक सीताराम येचुरी है।

यह भी पढ़े Daily Current Affairs

Topic Wise Current Affairs  Click Here 
Daily Current Affairs  Click Here  
Weekly Current Affairs  Click Here  
 Monthly Current Affairs  Click Here   

SSC CGL Previous Year Paper PDF डाउनलोड करें

SSC CGL Previous year papers
SSC CGL Question paper
SSC CGL Paper Pdf
SSC CGL question paper
SSC CGL question Paper

SSC CGL tier 1 Previous Year Paper pdf download

SSC CGL tier 1 Previous year papers
SSC CGL tier 1 Previous year papers PDF

 FAQ

एसएससी-सीजीएल क्या है?

SSC CGL की परीक्षा एक ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा होती है। इस परीक्षा को कम से कम ग्रेजुएट स्तर के लोग ही दे सकते है। यह परीक्षा 4 स्तर की परीक्षा है और इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार इन अलग-अलग सरकारी संगठनों, मंत्र्यालों और विभागों में अलग-अलग पदों में भर्ती करा जाता है।

SSC CGL को क्रैक करने के लिए मुझे कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

SSC CGL को क्रैक करने के लिए प्रतिदिन 6-8 घंटे घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

अंतिम शब्द 

Telegram Group – Click Here

मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी SSC CGL Previous Year Paper  डाउनलोड कर लिया होंगे अगर आपको हमारी वेबसाइट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करना अगर आपको कोई भी समस्या है या आप किसी भी चीज के बारे में जानना चाहते हो तो आपके लिए हमारा कमेंट बॉक्स खुला है धन्यवाद दोस्तों |

5 thoughts on “SSC CGL Previous Year Paper in Hindi – फ्री में PDF डाउनलोड करें”

    • पीडीएफ का लिंक आपको पोस्ट मैं ही दिया गया है जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो ऑटोमेटिक पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी धन्यवाद

      Reply

Leave a Comment