Social Media Group Cards
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Top 100+ SSC GK Questions And Answer In Hindi | SSC Exam में बार – बार पूछे जाने वाले प्रश्न

3.7/5 - (8 votes)
SSC GK Questions And Answer In Hindi
SSC GK Questions And Answer In Hindi

SSC GK Questions And Answer In Hindi: आज हम आप सभी के लिए SSC Questions And Answer लेकर आए हैं यह सभी प्रश्न एसएससी एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण है अगर आप भी SSC CGL, SSC MTS, SSC CHSL , SSC GD, SSC Stenographer, SSC JE, SSC IDM, SSC Constable, SSC CPO, या किसी अन्य Sarkari Exam की तैयारी कर रहे हो तो आपको यह जरूर पता होगा कि एग्जाम्स में GK के प्रश्न बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए आज हम आप सभी के लिए SSC MOST Important Questions And Answer लेकर आए हैं SSC Question Answer in Hindi यह सभी पर आने वाले एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण हैं यह सभी प्रश्न पिछले वर्षों में एग्जाम में पूछे जा चुके हैं हमने आप सभी को एक ऑनलाइन टेस्ट भी प्रोवाइड किया है जिसको हल करके आप अपनी तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हो इसलिए टेस्ट को भी जरूर देना |

SSC Questions And Answer In Hindi यह सभी प्रश्नों के द्वारा आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं यह आपको आपकी तैयारी को और भी अच्छे ढंग से करने में मदद करेगा यह सभी प्रश्न बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए इसको हल जरूर करें यह सभी पिछले परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न है |

SSC GK Quiz Online Test SSC Exam के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

5

SSC GK Questions Quiz In Hindi

1 / 27

Q. द्वैध शासन का जनक निम्नलिखित में से किसे माना जाता है?

2 / 27

Q. सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला शासक निम्नलिखित में से कौन था?

3 / 27

Q. निम्नलिखित में से कौन सा मौर्य राजा 'अमित्रघात' नाम से भी जाना जाता था?

4 / 27

Q. निम्नलिखित में से नवंबर 1858 को महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र पढ़कर लॉर्ड कैनिंग ने कहां सुनाया था?

5 / 27

Q. निम्नलिखित में से किस वर्ष बंगाल से दासों के निर्यात को रोक दिया दिया गया?

6 / 27

Q. निम्नलिखित में से गवर्नर जनरल ने भारत में दास प्रथा को समाप्त किया था?

7 / 27

Q. कौन एक मगध साम्राज्य की राजधानी नहीं रहा?

8 / 27

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा मगध शासक वैशाली की प्रसिद्ध नृत्यांगना आम्रपाली के प्यार में पड़ गया था?

9 / 27

Q. निम्नलिखित में से भारत में सोने के सिक्के सर्वप्रथम किसने जारी किए?

10 / 27

Q. निम्नलिखित में से दिल्ली सल्तनत में फिरोज तुगलक के बाद नहरों से पानी की आपूर्ति पर ध्यान देने वाला मुगल शासक कौन था?

11 / 27

Q. निम्नलिखित में चंबल नदी पर कौन-सा बांध निर्मित है?

12 / 27

Q. इतलाक एक प्रकार की हुंडी, जिसकी सहायता से राजकीय सिपाही राज्य के राजस्व अधिकारियों से अपना वेतन प्राप्त करने में समर्थ था,की प्रथा किसने चलाई थी?

13 / 27

Q. निम्नलिखित में से सलीम चिश्ती की दरगाह किस जगह में स्थित है?

14 / 27

Q. निम्नलिखित में से कोलकाता में एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना के समय बंगाल का गवर्नर जनरल कौन था?

15 / 27

Q. उस समय जब नेपोलियन की शक्ति के सामने यूरोप में साम्राज्य धराशायी हो रहे थे, निम्न गवर्नर जनरल में से किस एक ने भारत में ब्रिटिश पताका फहराये रखी?

16 / 27

Q. स्थायी बंदोबस्त, 1793 के अंतर्गत जमींदारों से अपेक्षा की गई थी कि वे खेतिहरों को पट्टा जारी करेंगे। जमीदार ने पट्टा जारी नहीं किया। इसका कारण क्या था?

17 / 27

Q. निम्नलिखित में से बोधिसत्वों का धर्म किसे कहते हैं?

18 / 27

Q. निम्नलिखित में से मौर्यों के शासनकाल में सिक्के ढालने के लिए निम्नलिखित में से किन पदार्थों का उपयोग होता था?

19 / 27

Q. शासकों में से किसके लिए 'एका ब्राह्मण' प्रयुक्त हुआ है?

20 / 27

Q. निम्नलिखित में से गुप्तोत्तर युग में महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था -

21 / 27

Q. निम्नलिखित में से पंजाब का वह कौन-सा राज्यपाल था जिसने बाबर को भारत पर चढ़ाई करने के लिए निमंत्रित किया?

22 / 27

Q. निम्नलिखित में से चितौड़गढ़ किस वंश की राजधानी थी?

23 / 27

Q. सरहुल त्यौहार ' कौन-सी जनजाति मनाते हैं ?

24 / 27

Q. पूर्वी समुद्रों की स्वामिनी किसका नाम है -

25 / 27

Q. संसार प्रसिद्ध 'मयूर सिंहासन' किस मुगल इमारत में रखा गया था?

26 / 27

Q. निम्नलिखित में से गीता का फारसी में अनुवाद किसने कराया था?

27 / 27

Q. कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Your score is

The average score is 44%

0%

100+ Free History Practice Test Click Here
1000+ Free Test Series All Subject Click Here
75+ Topic Wise GK Test Series  Click Here

100+महत्वपूर्ण SSC GK Questions And Answer In Hindi | एसएससी सामान्य ज्ञान

Q1. ‘पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. एनी बेसेंट
B. शशि थरूर
C. दादाभाई नौरोजी
D. जयराम रमेश

Ans: C

Q2. आर्सेनिक का रासायनिक प्रतीक क्या है?

A. Ac
B. As
C. An
D. Ar

Ans: B

Q3. अथर्ववेद __ खण्डों का संग्रह है।

A. 1.5
B. 10
C. 15
D. 20

Ans: D

Q4. CH3CH2OH सूत्र वाले यौगिक का नाम क्या है?

A. एसिटिक एसिड
B. एथेनॉल
C. क्लोरोफार्म
D. मेथेन

Ans: B

Q5. मार्शल आर्ट ‘डम्बे’ किस महाद्वीप से संबंधित है?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. अफ्रीका
C. अमेरिका
D. यूरोप

Ans: B

Q6. _ में स्थित भगवान अयप्पा के पवित्र उपवन में मकरविलक्कू उत्सव मनाया जाता है।

A. आंध्र प्रदेश
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. केरल

Ans: D

Q7. पेट्रोलियम में मौजूद निम्नलिखित में से कौन सा यौगिक आंतरिक दहन इंजनों और रिफाइनरियों के कुछ हिस्सों में जंग का कारण बन सकता है?

A. सोडियम
B. पोटैशियम
C. कैल्शियम
D. सल्फर

Ans: D

Q8. भारत का चुनाव आयोग (ECI) देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का प्रहरी है और भारतीय संविधान के __ में इस संस्था से संबंधित प्रावधान संरक्षित हैं।

A. अनुच्छेद 101
B. अनुच्छेद 356
C. अनुच्छेद 324
D. अनुच्छेद 352

Ans: C

Q9. निम्नलिखित में से क्या ‘निष्फल भूमि (bad lands)’ का एक मुख्य कारण है?

A. अल्प वर्षा
B. खुले में शौच
C. अत्यधिक वनावरण
D. मृदा अपरदन

Ans: D

Q10. रज्जुकी (chordates ) संघ के जीवों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

A. इनमें पश्च गुदा पूंछ अनुपस्थित होती है
B. इसमें पृष्ठ रज्जु पाया जाता है
C. इनमें द्विउदरीय ठोस तंत्रिका रज्जु पाया जाता है
D. इनमें हृदय पृष्ठीय या पार्श्व रूप से स्थित या अनुपस्थित होता है

Ans: B

Q11. द्वारम वेंकटस्वामी नायडू निम्नलिखित में से कौन सा संगीत वाद्ययंत्र बजाया करते थे?

A. वायलिन
B. मैंडोलिन
C. नादस्वरम
D. वीणा

Ans: A

Q12. ‘प्रधान मंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ (PM-AASHA) में _ घटक हैं जो सरकारी कृषि उपज की कीमत और दक्षता के लिए नीति, भंडारण में अपव्यय और रिसाव को कम करने और वित्तीय लाभ कमाने के लिए तर्कसंगत व्याख्या करते हैं।

A. दो
B. तीन
C. पांच
D. आठ

Ans: B

Q13. 2011 की जनगणना के अनंतिम जनसंख्या योग के अनुसार, भारत में देश की कुल बाल जनसंख्या में ग्रामीण बाल जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?

A. 55.23%
B. 62.45%
C. 79.03%
D. 74.05 %

Ans: D

Q14. जनवरी 1931 में महात्मा गांधी की जेल से रिहाई के बाद, कांग्रेस नेताओं ने भविष्य की कार्रवाई की योजना बनाने के लिए _ में मुलाकात की।

A. सूरत
B. इलाहाबाद
C. लाहौर
D. कलकत्ता

Ans: B

Q15. अपशिष्ट जल उपचार की प्रक्रिया को सामान्यतः __ उपचार कहा जाता है।

A. सूक्ष्म जीव
B. जीवाणु
C. प्रदूषक
D. सीवेज

Ans: D

Q16. मूसी नदी निम्नलिखित में से किस नदी की सहायक नदी है ?

A. कृष्णा
B. गंगा
C. गोदावरी
D. यमुना

Ans: A

Q17. WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन पारंपरिक पेयजल उपचार संयंत्रों में बने कीटाणुशोधन उप-उत्पादों का उदाहरण नहीं है?

A. ब्रोमेट
B. टाइटेनिया
C. क्लोरेट
D. क्लोराइट

Ans: B

Q18. 1878 के वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट को वायसराय _ के कार्यकाल के दौरान निरस्त कर दिया गया था।

A. लॉर्ड लैंसडाउन
B. लॉर्ड डफरिन
C. लॉर्ड रिपन
D. लॉर्ड नॉर्थब्रुक

Ans: C

Q19. निम्नलिखित में से कौन भारतीय रिज़र्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर थे?

A. पीसी भट्टाचार्य
B. एचवीआर लेंगर
C. सीडी देशमुख
D. एलके झा

Ans: C

Q20. निम्नलिखित में से कौन 1946 में मद्रास निर्वाचन क्षेत्र से संविधान सभा के सदस्य बने थे?

A. हंसा जीवराज मेहता
B. कमला चौधरी
C. अम्मू स्वामीनाथन
D. बेग़म ऐज़ाज़ रसूल

Ans: C

Q21. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा संशोधन 1993 में नगरपालिका सरकारों को संवैधानिक रूप से मान्यता देने के लिए अधिनियमित किया गया था?

A. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम (CAA), 1990
B. 72वां संविधान संशोधन अधिनियम (CAA), 1989
C. 71वां संविधान संशोधन अधिनियम ( CAA), 1988
D. 74वां संविधान संशोधन अधिनियम ( CAA), 1992

Ans: D

Q22. राष्ट्रीय शहरी स्वच्छता नीति के तहत, कोई ऐसा शहर जो 34 और 66 के बीच अंक प्राप्त करता है और जिसमें काफी सुधार की आवश्यकता होती है, वह __ से रंग कोडित होता है।

A. नीला
B. काले
C. हरे
D. लाल

Ans: B

Q23. तरल अपशिष्ट जल के ऊपर तैरने वाले वसा, ग्रीस और तेल जैसे ठोस पदार्थ _ कहलाते हैं।

A. स्लज
B. कंपोस्ट
C. यूरिया
D. पीट

Ans: A

Q24. निम्नलिखित में से किस नृत्य में नर्तक अपने सिर पर जले हुए दीयों वाले बर्तनों को संतुलित रखते हैं?

A. तमाशा नृत्य
B. चरी नृत्य
C. कोली नृत्य
D. धनगरी गजा नृत्य

Ans: B

Q25. श्री अकाल तख्त साहिब ___ परिसर के भीतर स्थित है।

A. गुरुद्वारा बंगला साहिब
B. पटना साहिब
C. स्वर्ण मंदिर
D. पांवटा साहिब

Ans: C

Q26. स्वच्छ पेयजल प्राप्त करने के लिए विसंक्रामक का उपयोग निस्यंदन के बाद किया जाता है। हालांकि , निस्संक्रामक का उपयोग ___ हटाने के लिए नहीं किया जाता है।

A. खनिज पदार्थ
B. विषाणु
C. परजीवी
D. जीवाणु

Ans: A

Q27. ‘शंकुक (gnomon)’ __ का एक भाग है।

A. दूरबीन
B. सौर घड़ी
C. ट्रांसफार्मर
D. बोलोमीटर

Ans: B

Q28. अशोक के लघु शिलालेख भारत के विभिन्न भागों में पाए गए हैं। कर्नाटक के निम्नलिखित में से कौन से स्थल पर अशोक के लघु शिलालेख नहीं मिले हैं?

A. ब्रह्मगिरी
B. गविमठ
C. मस्की
D. रूपनाथ

Ans: D

Q29. अन्नपूर्णा चोटी हिमालय के किस क्षेत्र से संबंधित है?

A. कुमाऊं
B. गढ़वाल
C. भूटान
D. नेपाल

Ans: D

Q30. अन्यों की तुलना में निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी काजू की वृद्धि के लिए अधिक उपयुक्त है ?

A. लाल लैटेराइट मिट्टी
B. काली कपास मिट्टी
C. जलोढ़ मिट्टी
D. शुष्क मिट्टी

Ans: A

Q31. __ सप्तपदी अनुष्ठान के पूरा होने पर विवाह को पूर्ण और बाध्यकारी मानता है।

A. हिंदू विवाह अधिनियम, 1955
B. मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) एप्लीकेशन अधिनियम, 1937
C. भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम, 1862
D. पारसी विवाह और तलाक अधिनियम, 1936

Ans: A

Q32. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में महिला लिंगानुपात सबसे कम है?

A. उत्तर प्रदेश
B. सिक्किम
C. पंजाब
D. हरियाणा

Ans: D

Q33. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सुभाष चंद्र बोस द्वारा उद्धृत किया गया था?

A. खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद को दूसरों की सेवा में लगा दें।
B. पहले वो आपको नजरअंदाज करते हैं, फिर वो आप पर हंसते हैं, फिर वो आपसे लड़ते हैं, फिर आप जीत जाते हैं।
C. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
D. ऐसे रहिए जैसे कि आप कल मरने वाले हैं। ऐसे सीखिए जैसे कि आपको यहां हमेशा रहना है।

Ans: C

Q34. निम्नलिखित भारतीय कलाकारों में से किसने वर्ष 2019 का ‘जोआन मीरो पुरस्कार’ जीता था?

A. जोगेन चौधरी
B. जितेन ठुकराल
C. नलिनी मालानी
D. अंजलि इला मेनन

Ans: C

Q35. निम्नलिखित में से कौन-सा स्वाभाविक रूप से न्यायपूर्ण है ?

A. मौलिक कर्तव्य
B. राज्य के निर्देशक सिद्धांत
C. मौलिक अधिकार
D. इनमें से कोई नहीं

Ans: C

Q36. निम्न में से किस अनुच्छेद में, पाकिस्तान से भारत आए लोगों के लिए नागरिकता के अधिकार का उल्लेख है ?

A. अनुच्छेद 4
B. अनुच्छेद 8
C. अनुच्छेद 6
D. अनुच्छेद 10

Ans: C

Q37. निजता का अधिकार किसके अधीन आता है ?

A. अनुच्छेद 19
B. अनुच्छेद 20
C. अनुच्छेद 21
D. अनुच्छेद 18

Ans: C

Q38. इलबारी वंश (दिल्ली सल्तनत) का प्रथम शासक कौन था ?

A. कुतुबुद्दीन ऐबकी
B. गयासुद्दीन तुगलक
C. इल्तुतमिश
D. रजिया सुल्तान

Ans: A

Q39. इरावतनेश्वर मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है ?

A. तेलंगाना
B. पश्चिम बंगाल
C. राजस्थान
D. तमिलनाडु

Ans: D

Q40. शहिद भगत सिंह जी की जयंती कब मनाई जाती है।

A. 27 सितंबर
B. 28 सितंबर
C. 29 सितंबर
D. 26 सितंबर

Ans: B

Q41. सितार एवं तबला का आविष्कारक किसे माना जाता है ?

A. स्वामी हरिदास
B. बैजू बावरा
C. तानसेन
D. अमीर खुसरो

Ans: D

Q42. पूरी के जगन्नाथ मंदिर का निमार्ण किस शैली में किया गया है?

A. बेसर शैली
B. नागर शैली
C. द्रविड़ शैली
D. इनमें से कोई नहीं

Ans: D

Q43. ‘मोदी गवर्नमेंट: न्यू सर्ज ऑफ कम्युनलिज्म’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. प्रणब मुखर्जी
B. जसवंत सिंह
C. सीताराम येचुरी
D. एम जे अकबर

Ans: C

Q44. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में पुरुष साक्षरता दर और महिला साक्षरता दर का अंतर कितना हैं?

A. 15.23 प्रतिशत
B. 16.68 प्रतिशत
C. 14.96 प्रतिशत
D. 17.98 प्रतिशत

Ans: B

Q45. ‘पंथी’ नृत्य शैली का संबंध भारत के किस राज्य से है?

A. छत्तीसगढ़
B. महाराष्ट्र
C. पंजाब
D. केरल

Ans: A

Q46. मोना एक ऐसे महासागर के बारे में लिखती हैं जो उत्तरी अमेरिका को यूरोप से अलग करता है। इस महासागर का क्या नाम है?

A. अटलांटिक महासागर
B. हिंद महासागर
C. प्रशांत महासागर
D. आर्कटिक महासागर

Ans: A

Q47. प्रसिद्ध गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’ मूल रूप से _ के द्वारा गाया गया था।

A. श्रेया घोषाल
B. आशा भोंसले
C. अरिजीत सिंह
D. लता मंगेशकर

Ans: D

Q48. निम्नलिखित में से किसे 1956 में भारत सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की सभी मौजूदा जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण करके स्थापित किया गया था?

A. यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
B. न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड
C. साधारण बीमा निगम
D. भारतीय जीवन बीमा निगम

Ans: D

Q49. निम्नलिखित में से, 1913 में भारत के बाहर स्थापित एक क्रांतिकारी संगठन कौन-सा था?

A. भारतीय जनता पार्टी
B. ग़दर पार्टी
C. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
D. साइमन कमीशन

Ans: B

Q50. भारत और श्रीलंका _ बनाने वाले टापुओं के एक समूह से जुड़े हुए हैं।

A. भूपेन हजारिका सेत्
B. सिसेरी नदी सेतु
C. एडम्स सेतु
D. महात्मा गांधी सेतु

Ans: C

Q51. भारतीय संविधान के अनुसार भारत में राज्य विधान सभा का कार्यकाल कितना होता है?

A. 5 वर्ष
B. 7 वर्ष
C. 4 वर्ष
D. 3 वर्ष

Ans: A

Q52. निशागंधी उत्सव भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

A. मध्य प्रदेश
B. ओडिशा
C. केरल
D. राजस्थान

Ans: C

Q53. निम्नलिखित में से किस सामाजिक-धार्मिक समुदाय की स्थापना राजा राम मोहन राय ने की थी?

A. प्रार्थना समाज
B. ब्रह्म समाज
C. अकाली दल
D. आर्य समाज

Ans: B

Q54. कौन-सा प्राकृतिक यौगिक, पौधों के प्रकाश संश्लेषण में मदद करता है?

A. शर्करा (ग्लूकोज)
B. करक्यूमिन
C. क्लोरोफिल
D. लेक्टिन

Ans: C

Q55. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है ?

A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. केरल
D. मध्य प्रदेश

Ans: A

Q56. किस मौर्य शासक को यूनानियों द्वारा ‘अमित्रघात’ कहा जाता था?

A. चंद्रगुप्त प्रथम
B. बिन्दुसार
C. समुद्रगुप्त
D. कनिष्क

Ans: B

Q57. 1527 में खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराने के बाद निम्नलिखित में से किसने ‘गाजी’ की उपाधि धारण की ?

A. बाबर
B. दौलत खान लोदी
C. महमूद शाह प्रथम
D. हुमायूं

Ans: A

Q58. भारतीय निशानेबाज और स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की आत्मकथात्मक पुस्तक को क्या कहा जाता है।

A. ‘हंटिंग द हार्ड वे’
B. ‘शॉट्स फायर्ड’
C. ‘फायरिंग पॉइंट’
D. ‘अ शॉट ऐट हिस्ट्री’

Ans: D

Q59. आर्थिक प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक), भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE ) के आंकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य में जनवरी 2022 तक सबसे अधिक बेरोजगारी दर देखी गई ?

A. राजस्थान
B. त्रिपुरा
C. दिल्ली
D. हरियाणा

Ans: D

Q60. निम्नलिखित में से कौन औरंगजेब के अधीन मुगल वास्तुकला का एक उदाहरण है?

A. मोती मस्जिद, दिल्ली
B. ताज महल, आगरा
C. जामा मस्जिद. दिल्ली
D. कुतुब मीनार, दिल्ली

Ans: A

Q61. दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 लोकसभा में __ मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

A. सामाजिक न्याय और अधिकारिता
B. विधि और न्याय मंत्रालय
C. रक्षा मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय

Ans: D

Q62. राष्ट्रीय भारतीय शास्त्रीय नृत्य संस्थान की ओर से अभिनंदन सरोज राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 किसे दिया गया?

A. छाया कुमार
B. शोभना नारायण
C. अपर्णा सतीसन
D. प्रभु देवा

Ans: C

Q63. आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप 2011 में, इनमें से किस पशु को आधिकारिक शुभंकर बनाया गया था?

A. हाथी
B. बाघ
C. शेर
D. घोड़ा

Ans: A

Q64. भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के तहत निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में ग्राम पंचायतों के संगठन का प्रावधान है?

A. अनुच्छेद 50
B. अनुच्छेद 30
C. अनुच्छेद 60
D. अनुच्छेद 40

Ans: D

Q65. निम्न विकल्पों में से सर्वाधिक अभिक्रियाशील धातु का चयन कीजिए।

A. सोडियम
B. लोहा
C. जस्ता
D. ताँबा

Ans: A

Q66. निम्नलिखित में से किसने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 (2021 में खेला गया) में कांस्य पदक जीता था?

A. पी. वी. सिंधु
B. नीरज चोपड़ा
C. मीराबाई चानू
D. रवि दहिया

Ans: A

Q67. निम्नलिखित में से किस बंदरगाह को ‘डायमंड हार्बर’ के नाम से जाना जाता है ?

A. मंगलोर
B. पोर्ट ब्लेयर
C. कोच्चि
D. कोलकाता

Ans: D

Q68. निम्नलिखित में से कौन सा प्राणिजगत के मोलस्का संघ का एक उदाहरण है?

A. डॉल्फिन
B. समुद्री घोड़ा
C. राज कर्कट (किंग क्रैब )
D. ऑक्टोपस

Ans: D

Q69. ISL 2021-22 के फाइनल में हैदराबाद FC ने किस टीम को हराया था?

A. ATK मोहन बागान
B. केरल ब्लास्टर्स FC
C. FC गोवा
D. जमशेदपुर FC

Ans: B

Q70. विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 किस टीम ने जीती?

A. तमिलनाडु
B. उत्तर प्रदेश
C. सर्विसेस
D. हिमाचल प्रदेश

Ans: D

Q71. निम्नलिखित में से कौन सा कालक्रमानुसार तुगलक वंश के शासकों का सही क्रम है, जिन्होंने वर्ष 1320 से 1414 तक दिल्ली पर शासन किया था?

A. मुहम्मद तुगलक, फिरोज शाह तुगलक, गयासुद्दीन तुगलक
B. गयासुद्दीन तुगलक, फिरोज शाह तुगलक, मुहम्मद तुगलक
C. फिरोज शाह तुगलक, मुहम्मद तुगलक, गयासुद्दीन तुगलक
D. गयासुद्दीन तुगलक, मुहम्मद तुगलक, फिरोज शाह तुगलक

Ans: D

Q72. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में लिंगानुपात सबसे अधिक है?

A. केरल
B. उत्तर प्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश

Ans: A

Q73. खरीफ की फसल किस मौसम में उगाई जाती है?

A. बसंत
B. सर्दी
C. पतझड़
D. वर्षा

Ans: D

Q74. निम्नलिखित में से कौन सा पूंजी बजट का एक घटक है?

A. कर- राजस्व
B. प्रत्यक्ष व्यय
C. गैर-योजनागत पूंजीगत व्यय
D. गैर-कर राजस्व

Ans: C

Q75. __ ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जिसने मूर्तिपूजा और जाति व्यवस्था के विरुद्ध मुहिम चलाई।

A. देवेंद्रनाथ टैगोर
B. केशव चंद्र सेन
C. ज्योतिराव गोविंदराव फुले
D. राजा राम मोहन राय

Ans: C

Q76. भारत के संविधान के अनुसार, प्रत्येक राज्य की प्रत्येक विधान सभा, जब तक कि जल्द ही भंग न हो जाए, अपनी पहली बैठक के लिए नियत तिथि से ___ तक जारी रहेगी।

A. दो साल
B. पांच साल
C. छः साल
D. तीन साल

Ans: B

Q77. शिक्षा के अधिकार को भारतीय संविधान में वर्ष _ में एक मौलिक अधिकार के रूप में जोड़ा गया था।

A. 2004
B.1997
C. 1986
D. 2002

Ans: D

Q78. ए. आर. रहमान ने कितने ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं?

A. 1
B. 4
C. 2
D. 3

Ans: C

Q79. इलेक्ट्रिक रूम हीटर में प्रयुक्त तार की कुंडली क्या कहलाती है?

A. फ्यूज
B. एलिमेंट
C. सेल
D. स्विच

Ans: B

Q80. निम्न हिमालय और शिवालिकों के बीच स्थित अनुदैर्ध्य घाटी को क्या कहते हैं?

A. हाना
B. सिंध
C. कांगड़ा
D. दून

Ans: D

Q81. निम्नलिखित में से कौन सी नृत्य शैली उन महिलाओं की व्यथा को दर्शाती है जिनके जीवन-साथी घर से दूर चले जाते हैं?

A. पाइका
B. बिरहा
C. मटकी
D. अल्काप

Ans: B

Q82. विद्रोह प्रभावित क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सहाय (SAHAY) योजना भारत के किस राज्य द्वारा शुरू की गई थी ?

A. हरियाणा
B. झारखंड
C. ओड़िशा
D. असम

Ans: B

Q83. ___ चींटी के डंक में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला अम्ल है।

A. मेथेनोइक अम्ल
B. लैक्टिक अम्ल
C. ऑक्सैलिक अम्ल
D. साइट्रिक अम्ल

Ans: A

Q84. निम्नलिखित में से किस राज्य में गोंचा महोत्सव मनाया जाता है?

A. छत्तीसगढ
B. ओडिशा
C. झारखंड
D. कर्नाटक

Ans: A

Q85. पृथ्वी की महासागरीय ऊपरी परत (क्रस्ट) में मुख्य रूप से __ बनी हुई हैं।

A. सिलिका और एल्यूमिना
B. मैग्नीशियम और निकिल
C. सिलिका और मैग्नीशियम
D. लोहा और एल्यूमिना

Ans: C

Q86. अविकसित और तकनीकी रूप से पिछड़े समाज में जनसंख्या वृद्धि कम क्यों है?

A. क्योंकि लोग अविकसित देशों से पलायन करते हैं
B. क्योंकि मृत्यु दर और जन्म दर दोनों अधिक होती हैं
C. क्योंकि ऐसे देशों में जनसंख्या वृद्धि से संबंधित सरकारी नीतियां सामान्यतः सख्त होती हैं
D. क्योंकि मृत्यु दर और जन्म दर दोनों कम होती हैं

Ans: B

Q87. भारत में बाल विवाह निषेध अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

A. 1931
B. 1929
C. 1935
D. 1933

Ans: B

Q88. भारत में ग्रिड समता अवरोध को तोड़ने वाली पहली सौर परियोजना निम्नलिखित में से कौन सी है ?

A. कुरनूल अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क
B. भड़ला सोलर पार्क
C. चारणका सोलर पार्क
D. रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर

Ans: D

Q89. सिंधु घाटी सभ्यता के निम्नलिखित में से किस स्थल में ‘द ग्रेट बाथ’ (विशाल स्नानागार) पाया गया था?

A. मोहनजोदड़ो
B. लोथल
C. धोलावीरा
D. कालीबंगा

Ans: A

Q90. माधवी मुद्गल का संबंध भारत के किस शास्त्रीय नृत्य से है ?

A. कथक
B. ओडिसी
C. सत्रीया
D. मणिपुरी

Ans: B

Q91. श्री ब्रह्मपुरीश्वरर मंदिर भारत के किस राज्य में स्थित है ?

A. तमिलनाडु
B. राजस्थान
C. मणिपुर
D. आंध्र प्रदेश

Ans: A

Q92. ‘वेटिंग फॉर ए वीजा’ निम्नलिखित में से किस व्यक्ति की आत्मकथा है?

A. बी. आर. अंबेडकर
B. महात्मा गांधी
C. इंदिरा गांधी
D. जवाहर लाल नेहरू

Ans: A

Q93. ‘गॉन गर्ल’ नामक पुस्तक इनमें से किसने लिखी है?

A. यान मार्टेल
B. गिलियन फ्लिन
C. अन्ना बर्न्स
D. डेमन गलगुट

Ans: B

Q94. सुंदरी वृक्ष ___ में पाए जाते हैं।

A. गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा
B. गोदावरी डेल्टा
C. महानदी डेल्टा
D. मुथुपेट डेल्टा

Ans: A

Q95. जगन्नाथ स्मार्ट टाउनशिप योजना, भारत की किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी ?

A. आंध्र प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. पंजाब
D. ओडिशा

Ans: A

Q96. अल्लूरी सीताराम राजू भारत के किस राज्य के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे?

A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. आंध्र प्रदेश
D. बिहार

Ans: C

Q97. भारत के निम्नलिखित स्वतंत्रता सेनानियों में से किसने वर्ष 1943 में भारतीय राष्ट्रीय सेना ‘आजाद हिंद फौज’ को पुनर्जीवित किया?

A. महात्मा गांधी
B. सुभाष चंद्र बोस
C. भगत सिंह
D. जवाहरलाल नेहरू

Ans: B 

Q98. अकबर का राजस्व मंत्री निम्नलिखित में से कौन था?

A. तानसेन
B. टोडरमल
C. बीरबल
D. राजा रामदास

Ans: B

Q99. पंडित रविशंकर को 1967 में इनमें से किस एलबम के लिए ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था ।

A. फुल सर्कल
B. वेस्ट मीट्स ईस्ट
C. श्री रागा’ज
D. कंसर्ट फॉर बांग्लादेश

Ans: B

Q100. समुद्री जल के ऊपर लगभग ऊर्ध्वाधर उठे हुए ऊँचे शैलीय तटों को __ कहते हैं।

A. समुद्री मेहराब (सी आरचेज़)
B. गोखुर (ऑक्सबो) झील
C. समुद्र भृगु (सी क्लिफ़)
D. समुद्री गुफा (सी केव्स)

Ans: C

For More Practice Set – Click Here

Geography Questions Practice test Click Here 
History Questions Practice test Click Here 
Science Questions Practice test Click Here 
GK Questions Practice test Click Here 
Download Our Application Click Here 

Telegram Group – Click Here

अंतिम शब्द SSC Questions And Answer In Hindi

मैं आशा करता हूं आप सभी को यह सभी प्रश्न SSC GK Questions And Answer In Hindi पसंद आए होंगे और आप सभी ने इस ऑनलाइन टेस्ट में अच्छा SCORE किया होगा हमने अपनी वेबसाइट में और भी महत्वपूर्ण ऑनलाइन टेक्स्ट आप सभी को प्रोवाइड किए हैं आप उन सभी को टेस्ट जरूर दें इससे आपको एग्जाम में बहुत फायदा होगा आप सभी ऑनलाइन टेस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें धन्यवाद दोस्तों

Leave a Comment